फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway track par mila sab

पांच दिन से लापता युवक का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, हत्या की आशंका

Sat, 19 Jun 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
railway track par mila sab
झांसी। पांच दिन पहले गायब हुए युवक की लाश रेलवे ट्रैक पर क्षत विक्षत अवस्था में में मिली। परिजन युवक की तलाश में यहां-वहां भटकते रहे। शव मिलने की सूचना पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां शिनाख्त हुई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाया। जबकि, पुलिस प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है। हालांकि मामले की पड़ताल अभी जारी है।
विज्ञापन

खंडेराव गेट बाहर गांधी भवन के सामने निवासी स्व. रामगोपाल का पुत्र राजकुमार कुशवाहा (39) पुरानी तहसील के सामने राजकुमार टी स्टाल के नाम से चाय की दुकान चलाता था। 13 जून की सुबह वह घर से गया और उसका कोई पता नहीं चला। परिजन उसकी तलाश करते रहे। सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर ली। बृहस्पतिवार शाम को उसका शव पाल कॉलोनी के पास रेलवे ट्रैक पर पड़ा हुआ मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को जानकारी होने पर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे तो राजकुमार का शव देख कोहराम मच गया। शव परिजनों के हवाले कर दिया गया। परिजनों ने राजकुमार की हत्या का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि राजकुमार ने एक जमीन का एग्रीमेंट कराया था, लेकिन अब रजिस्ट्री नहीं की जा रही थी। न ही पैसा वापस किया जा रहा था। इसका विवाद चल रहा था। गायब होने के एक दिन पहले भी उसकी विपक्षियों से लंबी बात हुई थी।
विज्ञापन

खंगाले गए सीसीटीवी कैमरे
झांसी। परिजनों ने सूचना पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें राजकुमार स्कूटर मंडी में खड़ा कर वहां ऑटो में बैठकर जाता हुआ नजर आया। शिवपुरी के एक मंदिर में भी उसकी लोकेशन मिली थी। यहां पुजारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक के गायब होने की सूचना मिलने के तत्काल बाद गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने पड़ताल शुरू कर दी थी। शुरुआती जांच में मामला आत्महत्या का जान पड़ रहा है। हालांकि, पुलिस की कई बिंदुओं पर जांच जारी है। परिजनों की ओर से किसी पर हत्या की आशंका जताई जा रही है तो इस दिशा में भी कार्रवाई की जाएगी।
- शिवहरि मीणा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed