फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway technician dies after being hit by goods train

Jhansi: मालगाड़ी की चपेट में आए रेलवे के टेक्नीशियन की मौत, सात माह पहले हुई थी शादी; परिजनों में मचा कोहराम

Thu, 19 Dec 2024 12:37 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी
अमर उजाला नेटवर्क, झांसी Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 19 Dec 2024 12:37 PM IST
सार

26 वर्षीय मृतक गिरराज मीना मंडल के सिग्नल एंड दूरसंचार विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह बबीना तीसरी लाइन पर काम के लिए पहुंचे थे। इसी बीच सुबह 10:45 बजे बीना की ओर से मालगाड़ी आ गई।

विज्ञापन
Railway technician dies after being hit by goods train
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

झांसी रेल मंडल के बबीना स्टेशन पर कार्यरत टेक्नीशियन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही साथी रेलकर्मियों को हुई तो वह आनन-फानन में घटना स्थल पर जा पहुंचे, लेकिन इससे पहले ही टेक्नीशियन ने दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


26 वर्षीय मृतक गिरराज मीना मंडल के सिग्नल एंड दूरसंचार विभाग में टेक्नीशियन के पद पर कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार को वह बबीना तीसरी लाइन पर काम के लिए पहुंचे थे। इसी बीच सुबह 10:45 बजे बीना की ओर से मालगाड़ी आ गई। टेक्नीशियन जबतक ट्रैक से हट पाते मालगाड़ी की चपेट में आ गए। यहां मालगाड़ी के लोको पायलट को जैसे ही घटना का आभाष हुआ तो उन्होंने गाड़ी रोक कर झांसी कंट्रोलरूम को सूचना दी। जानकारी होते ही साथी कर्मी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। लेकिन उससे पहले ही टेक्नीशियन ने दम तोड़ दिया। 
विज्ञापन


सात माह पहले हुई थी शादी
राजस्थान के कोटा के रहने वाले टेक्नीशियन गिरराज मीना की शादी सात माह पहले हुई थी। यहां घटना की सूचना रेलवे ने जैसे ही परिजनों को दी तो वहां टेक्नीशियन के परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बबीना की तीसरी लाइन पर सिग्नल का काम था, जिसके लिए टेक्नीशियन पहुंचे थे। दुर्भाग्य से यह घटना हो गई। -मनोज कुमार सिंह, पीआरओ, रेलवे झांसी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed