{"_id":"5e274fea8ebc3e4b2e5e23ec","slug":"railway-station-pr-manga-huya-khana-av-70-ki-hui-thali-jhansi-news-jhs158133758","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन पर महंगा हुआ खाना, अब थाली 70 की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन पर महंगा हुआ खाना, अब थाली 70 की
विज्ञापन
स्टेशन पर महंगा हुआ खाना, अब थाली 70 की
झांसी। रेलवे स्टेशन पर आम यात्रियों के लिए रोटी खाना तक मुश्किल हो गया है। खानपान सामग्री की दरों में दोगुना तक बढ़ोतरी कर दी गई है। थाली का खाना जो अभी तक 35 रुपये में मिलता था, उसकी दरें बढ़ाकर 70 रुपये कर दी गई है। जनता भोजन भी 15 रुपये की जगह 20 रुपये का मिलने लगा है।
भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने प्लेटफार्म व ट्रेनों में बिकने वाले खाने की दरों में बेतहाशा वृद्धि कर दी है। अभी तक यात्री को 35 रुपये की थाली में सब्जी, दाल, चावल, अचार, पांच पूड़ी या तीन पराठा परोसे जाते थे। यह थाली अब 70 रुपये में मिलने लगी है। अंडा करी 45 रुपये की जगह 80 रुपये, बेज बिरयानी 48 रुपये की जगह 70 रुपये, आमलेट 30 रुपये की जगह 45 रुपये, अंडा बिरयानी 50 रुपये की जगह 80 रुपये, चिकिन बिरयानी 70 रुपये की जगह 100 रुपये में मिलने लगी है। ब्रेकफास्ट में ब्रेड कटलेट 25 रुपये कह जगह 35 रुपये व ब्रेड आमलेट 35 रुपये की जगह 45 रुपये में मिलने लगा है। जनता भोजन में पांच पूड़ी, सब्जी, अचार 15 रुपये में मिलता था, जिसकी दर बढ़ाकर 20 रुपये कर दी गई है।