फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway station

ग्वालियर स्टेशन का बदलेगा स्वरूप, यूजर चार्ज लगाने की तैयारी

Mon, 02 Nov 2020 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2020 02:02 AM IST
विज्ञापन
railway station
झांसी। झांसी रेल मंडल के ग्वालियर रेलवे स्टेशन का स्वरूप बदलने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। यहां पर रेलवे उपयोगकर्ता विकास शुल्क स्कीम (यूडीएफ) लागू करने के लिए विचार कर रहा है। जिसके तहत लोगों से यूजर चार्ज वसूला जाएगा। योजना के तहत चुनिंदा 121 स्टेशनों पर प्लेटफार्म टिकट और ट्रेन के टिकट में भी इजाफा हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना काल में ट्रेनों का संचालन बंद होने से रेलवे को राजस्व का काफी नुकसान हुआ है। इसे लेकर रेलवे अब निजी कंपनियों के साथ स्टेशनों के पुर्नविकास को लेकर काम करने जा रहा है। रेलवे की नई यूडीएफ स्कीम के तहत स्टेशन पर आने वाले यात्रियों और लोगों से यूजर चार्ज वसूल किया जाएगा। पहले चरण में रेलवे ने झांसी मंडल के ग्वालियर स्टेशन को स्कीम में शामिल किया है। जहां पर निजी कंपनी के जरिए स्टेशन पर साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण, जीर्णोद्धार, रखरखाव, विकास कार्य कराए जाएंगे। निजी कंपनियों के साथ किए जाने वाले करार में यूजर फीस को शामिल किया है। बताया जाता है कि स्टेशन पर प्लेटफार्म टिकट का शुल्क 10 रुपये से बढ़ाकर 20 रुपये किया जा सकता है। साथ ही स्टेशन से ट्रेन की टिकट की दरें भी अलग होंगी। मंडल के कुछ स्टेशनों पर यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए रेलवे स्टेशनों की क्षमता में भी वृद्धि करेगा। पहले चरण में ग्वालियर स्टेशन पर काम होने के बाद दूसरे चरण में मंडल का झांसी और अन्य बड़े स्टेशन शामिल हो सकते हैं। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ग्वालियर स्टेशन का पुर्नविकास किया जाएगा। यूजर चार्ज को लेकर अभी कोई निर्देश नहीं मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed