फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway station in find relaxible things for traveller

स्टेशन पर मिलेगा सफर को आरामदायक बनाने का सामान

Fri, 18 Sep 2020 12:57 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Railway station in find relaxible things for traveller
Railway station in find relaxible things for traveller
झांसी। ट्रेन के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे एक अलग स्टॉल खोलने जा रहा है, जिसमें एक ही जगह चादर, तकिया, कंबल, मास्क समेत 27 वस्तुएं मिल सकेंगी। ललितपुर, चित्रकूट धाम कर्वी और खजुराहो स्टेशन पर इस स्टॉल को खोलने का ठेका स्वीकृत कर दिया गया है। ठेका ग्वालियर की एक कंपनी ने लिया है। बदले में कंपनी को सालाना एक स्टॉल के तीस हजार रुपये किराया देना होगा। झांसी और ग्वालियर स्टेशन पर यह सुविधा शीघ्र प्रदान होगी।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते ट्रेन के एसी कोच में यात्रियों को बेडरोल (चादर, तकिया, कंबल, तौलिया) देने की सुविधा को खत्म कर दिया गया है। तमाम यात्री अभी भी यही विचार करके सफर पर जाते हैं कि एसी में पूर्व की तरह उनको सोने के लिए कपड़े मिल सकेंगे। लेकिन बेडरोल न मिलने पर बाद में ऐसे यात्री परेशान होते हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे अब हर प्रमुख स्टेशन पर एक अलग स्टॉल खोलने जा रहा है। इसमें तीन तरह की क्वालिटी के हिसाब से बेडरोल ( दो चादर, तौलिया, कंबल, तकिया व सैनिटाइजर पाउच) 299 रुपये, 249 रुपये व 199 रुपये में मिल सकेंगे। डिस्पोजल चादर, तकिया, तौलिया व कंबल क्रमश: 60 रुपये, तकिया 50 रुपये, 25 रुपेय व 100 रुपये में मिलेंगे। अलग- अलग दरों पर तीन तरह के सैनिटाइजर, मास्क, कॉटन मास्क, थ्री लेयर मास्क, ग्लब्स, डिजीटल थर्मामीटर, पल्स ऑक्सीमीटर, पीपीई किट, पेपर सॉप, हैंड वाश आदि सामान मिलेगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि ललितपुर, चित्रकूट धाम कर्वी व खजुराहो स्टेशन पर स्टॉल खोलने का ठेका स्वीकृत हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed