{"_id":"5fc7ebdd8ebc3eefba413e31","slug":"railway-station-cheking-ticket-not-rest-in-home-jhansi-news-jhs182502798","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर पर आराम नहीं, स्टेशन पर हाजिरी लगाएंगे टिकट चेकिंग कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर पर आराम नहीं, स्टेशन पर हाजिरी लगाएंगे टिकट चेकिंग कर्मचारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। रेल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेनों में ड्यूटी करने वाले टिकट चेकिंग कर्मचारियों के दो दिन घर पर आराम करने की सहूलियत पर रोक लगा दी है। चेकिंग कर्मचारियों को प्रत्येक दिन स्टेशन पर हाजिरी लगाने के आदेश जारी किए गए हैं। साथ ही, ट्रेनों में चेकिंग कर उस दिन की आय का विवरण लॉबी रजिस्टर में लिखेंगे।
रेलवे स्टेशन पर प्रतिदिन निकलने वाली ट्रेनों की संख्या के हिसाब से 98 टीमें चेकिंग कर्मचारियों (एम्युनिटी लिंक) की बनीं हुईं हैं। प्रत्येक टीम में तीन या चार टिकट चेकिंग कर्मी तैनात हैं। ये टीमें झांसी से दिल्ली, झांसी से भोपाल व इटारसी, झांसी से बांदा व झांसी से कानपुर जातीं हैं। इसके अलावा 12 बी लिंक टीम हैं, जिनमें तैनात कर्मचारी साप्ताहिक गाड़ियों में चलते हैं। टेन पी लिंक टीमों में तैनात कर्मचारी स्पेशल स्क्वाएड में तैनात हैं। कोरोना महामारी के चलते अभी सिर्फ स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इन ट्रेनों में उक्त सभी टीमों की बारी- बारी से ड्यूटी लगाई जा रही है। सभी टीमों में करीब चार सौ कर्मचारी तैनात हैं। ट्रेनों की संख्या के हिसाब से दो दिन का आराम देने के बाद ही कर्मचारियों की ड्यूटी लग पा रही है।
रेल प्रशासन ने अब उक्त कर्मचारियों के दो दिन के आराम पर रोक लगा दी है। कर्मचारियों को अपने रेस्ट के दिन के अलावा प्रतिदिन स्टेशन पर उपस्थित होकर अपनी हाजिरी उपस्थिति पंजिका में लगाना अनिवार्य कर दिया है। हाजिरी लगाने के बाद वे ट्रेनों में चेकिंग करेंगे व उस दिन की आय का विवरण लॉबी रजिस्टर में अंकित करेंगे। इस आदेश के बाद कर्मचारियों में खलबली मची है। उनका कहना है कोरोना महामारी में सुरक्षा की जगह उनको जबरन परेशान किया जा रहा है। ट्रेनों में बिना टिकट कोई चल ही नहीं रहा है तो चेकिंग क्या करें?