{"_id":"60171c3d8ebc3e32a5730a68","slug":"railway-speed-star-and-baruasager-jinjers-winner-jhansi-news-jhs1874142101","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे स्पीड स्टार और बरुआसागर ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे स्पीड स्टार और बरुआसागर ने जीता क्रिकेट मैच
विज्ञापन
cricket
- फोटो : cricket
झांसी। बबीना प्रीमियम लीग प्रतियोगिता में रविवार को बरुआसागर मैदान पर दो मैच खेले गए। एक मैच में बरुआसागर जिंजर्स ने अंबाबाय वॉरियर्स को 114 रन से हराया। दूसरे मैच में रेलवे स्पीड स्टार ने चिरगांव रॉयल्स को नौ विकेट से मात दी। बेहतरीन प्रदर्शन करने पर रूपेश और रोहन डेविड को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
पहले मैच में टॉस जीतकर बरुआसागर जिंजर्स ने बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 250 रन का बनाए, जिसमें सर्वाधिक रूपेश ने 51, प्रदीप ने 35 और राजा कुशवाहा ने 48 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अंबाबाय वॉरियर्स की पूरी टीम 136 रन बनाकर आउट हो गई। अंबाबाय की ओर से ऋषभ ने 40 और यशोवर्धन ने सर्वाधिक 42 बनाए। बरुआसागर जिंजर्स की ओर से रूपेश ने पांच विकेट लिए। बरुआसागर की टीम ने अंबाबाय वॉरियर्स को 114 रन से हरा दिया।
दूसरा मैच चिरगांव रॉयल्स और रेलवे स्पीड स्टार के बीच खेला गया। चिरगांव ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। मैच में शिशुपाल के 45 और राजकुमार यादव के 33 रन की मदद से 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 104 रन बनाए। जवाब में रेलवे स्पीड स्टार की टीम ने 9.1 ओवर में एक विकेट खोकर नौ विकेट से मैच जीत लिया। रेलवे की ओर से रोहन ने 51 और रानू ने सर्वाधिक 30 रन बनाए। शानदार प्रदर्शन करने पर रोहन डेविड को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। मैच के दौरान जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन नरेंद्र कुशवाहा मुख्य अतिथि और बड़ागांव ब्लॉक प्रमुख कैलाश नारायण यादव विशिष्ट अतिथि की भूमिका में रहे। आयोजक नया सवेरा ट्रस्ट के अध्यक्ष यशपाल सिंह ने आभार व्यक्त किया।