फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway Running staff will taking trali bag

रेलवे के रनिंग स्टाफ को पेटी की जगह मिलेगा ट्राली बैग

Tue, 15 Sep 2020 02:03 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
Railway Running staff will taking trali bag
Railway Running staff will taking trali bag
झांसी। रेलवे जल्द ही गार्ड व ड्राइवरों को पेटी की जगह ट्राली बैग देने जा रहा है। इस ट्राली बैग में कर्मचारियों को अपना आवश्यक हल्का सामान रखना होगा। पेटी में जो भारी सामान रहता है, उसे इंजन व गार्ड के डिब्बे में ही फिक्स कर दिया जाएगा। इससे प्लेटफार्म पर इधर- उधर रखी पेटियों के कारण होने वाली समस्या से निजात मिल जाएगी। प्लेटफार्म पर वक्त पर पेटी न चढ़ने पर ट्रेन के देरी से चलने की गुजांइश नहीं रहेगी। पेटी चढ़ाने और उतारने के लिए प्राइवेट कर्मचारी भी नहीं लगाने होंगे।
विज्ञापन

रेलवे में शुरुआत से ही ड्राइवर व गार्ड को लाइन बाक्स (पेटी) देने की व्यवस्था चली आ रही है। सभी को अलग- अलग पेटियां दीं गईं हैं, जिन पर उनका नाम व पद लिखा होता है। ट्रेन या मालगाड़ी के आने पर आगे जाने वाले संबंधित ड्राइवर व गार्ड की पेटी को चढ़ा दिया जाता है और जो लोग गाड़ी लेकर आते हैं उनकी पेटी को उतार लिया जाता है। पेटी में उक्त कर्मचारी आवश्यक औजार, नियमों की पुस्तकें, खानपान बनाने की सामग्री रखते हैं। पेटी को उतारने व चढ़ाने के लिए प्राइवेट कर्मचारी लगे हैं। रेलवे ने महसूस किया है कि कई बार एक साथ अलग- अलग प्लेटफार्मों पर ट्रेनें आने के वक्त पेटी चढ़ाने में देरी हो जाती है। इससे ट्रेन का समय पालन बिगड़ जाता है।
विज्ञापन

रेलवे अब इस व्यवस्था में परिवर्तन करने जा रहा है। योजना के तहत कर्मचारियों को लाइन बाक्स की जगह ट्राली बैग दिया जाएगा। पेटी में जो भारी सामान होते हैं, जिनको इंजन व गार्ड डिब्बे में रख (फिक्स) दिया जाएगा। जिससे कर्मचारियों को अलग- अलग सामान नहीं देना होगा। कर्मचारियों को हल्का सामान ट्राली बैग में रखकर खुद चलना होगा। रेलवे बोर्ड ने अभी इस संबंध में चार जोनों को आदेश जारी कर दिए हैं। जल्द ही ये आदेश उत्तर मध्य रेलवे में भी लागू हो जाएगा। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि उक्त योजना पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेटी में ये रहता है सामान
अभी गार्ड व ड्राइवर की पेटी में टॉर्च, हाथ सिग्नल, लाल और हरी झंडी, पटाखे का डिब्बा, नियमों की पुस्तकें, वर्किंग टाइम टेबल, एलबी बोर्ड, रफ जनरल किताब, गार्ड सर्टिफिकेट, गार्ड मेमो बुक, तीन ताले, चेन पुलिंग ठीक करने की चाबी, इंजन खराब होने पर ठीक करने की किताब, हेड व बैक लाइट का बल्ब व अन्य औजार रहते हैं। साथ ही, कर्मचारी अपनी पेटी में आटा, दाल, नमक आदि खानपान की सामग्री भी रखते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed