फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway permit allow after that start gwaliour over bridge nirman work

रेलवे की स्वीकृति मिलते ही शुरू हो जाएगा ग्वालियर मार्ग पर ओवरब्रिज का निर्माण

Sun, 14 Feb 2021 12:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 12:29 AM IST
विज्ञापन
Railway permit allow after that start gwaliour over bridge nirman work
झांसी। ग्वालियर रोड रेलवे क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज निर्माण को लेकर अब तक हुई प्रगति की शनिवार को समीक्षा हुई। संबंधित विभागों को अपने - अपने काम में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। बताया गया कि मार्च तक रेलवे की स्वीकृति मिलने के आसार हैं। इसके बाद निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

कैंप कार्यालय में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने कहा कि संबंधित विभाग अपनी तैयारियां कर लें, ताकि रेलवे से सहभागिता की स्वीकृति मिलते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाए। काम को गुणवत्ता के साथ जल्द पूरा करना शासन की प्राथमिकता में है। पुल की लागत 120 करोड़ रुपये है, जिसमें रेलवे के अधिकार वाले क्षेत्र में कार्य की लागत 22 करोड़ 81 लाख रुपये है। रेलवे की सहभागिता का अप्रूवल मार्च में मिलने की संभावना है। उन्होंने जल निगम, विद्युत विभाग, जल संस्थान, बीएसएनएल व वन विभाग को शिफ्टिंग कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जो एस्टिमेट बना है, उसका रिव्यू कर लें, ताकि अप्रूवल मिलते ही काम शुरू हो जाए।
विज्ञापन

इस दौरान जल निगम ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का 8.50 करोड़ रुपये का एस्टिमेट उप्र सेतु निगम को दिया। विद्युत खंभे व लाइन शिफ्टिंग का 42 लाख रुपये का एस्टिमेट, जल संस्थान ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का 51 लाख रुपये तथा बीएसएनएल ने पाइप लाइन शिफ्टिंग का 21 लाख रुपये का एस्टिमेट दिया। सेतु निगम को पेड़ों की कटाने के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार, नगर आयुक्त अवनीश कुमार राय, अधिशासी अभियंता विद्युत डी यादुवेंद्र, अधिशासी अभियंता जल निगम कुलदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed