फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway passengers will also be able to order food on WhatsApp

Jhansi News: रेलयात्री वॉट्सऐप पर भी ऑर्डर कर सकेंगे खाना

Wed, 25 Sep 2024 02:46 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 02:46 AM IST
विज्ञापन
Railway passengers will also be able to order food on WhatsApp
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब यात्रा के दौरान भूख लगने पर उन्हें स्टेशन आने की प्रतीक्षा नहीं करनी पड़ेगी। स्मार्टफोन पर अपना वॉट्सऐप खोलिए और एक मैसेज करके अपनी सीट पर ही खाना मंगवा लीजिए। आइआरसीटीसी (इंडियन रेल कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) के फूड डिलिवरी ऐप ''''''''जूप'''''''' ने अपने ग्राहकों को वॉट्सऐप के जरिए खाना मंगवाने की सुविधा देने के लिए जियो हैप्टिक के साथ करार किया है।
नई सुविधा के तहत रेल यात्री कुछ आसान स्टेप फॉलो कर अपनी सीट पर चलती ट्रेन में खाना मंगवा सकते हैं। यह सुविधा झांसी मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पर भी शुरू हो गई है। इसके लिए यात्री काे सबसे पहले जीवा चैटबोट का नंबर 7042062070 अपने मोबाइल फोन में सेव करना होगा।
विज्ञापन

पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि खानपान की व्यवस्था में आइआरसीटीसी लगातार प्रयोग कर रहा है। इससे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिल सकेगी।

ऐसे करें ऑर्डर
वॉट्सऐप के जरिए जीवा चैटबोट पर अपना पीएनआर लिखकर भेजें।
जीवा यात्री को आने वाले स्टेशन की जानकारी देगा, जहां खाना मंगवाना चाहते हैं।
स्टेशन सिलेक्ट करने पर जीवा आपको खाना चुनने का विकल्प देगा।
-ऑर्डर बुक होते ही अगले स्टेशन पर आपको खाना पहुंचा दिया जाएगा।
इसमें शाकाहारी और मांसाहरी दोनों प्रकार के भोजन उपलब्ध होंगे।

इस श्रेणी के स्टेशन पर मिलेगी सुविधा
आइआरसीटीसी की यह सुविधा फिलहाल वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, कानपुर, आगरा कैंट, टूंडला, मुरादाबाद, बडोदरा, वारंगल समेत देशभर के 100 से अधिक ए-1, ए और बी श्रेणी के स्टेशन पर शुरू की गई है। इसे अन्य स्टेशनों पर भी शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed