फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway News: Competition to become ATVM facilitator, 163 applications received

Railway News: एटीवीएम फैसलिटेटर बनने की होड़, आए 163 आवेदन, 30 स्टेशनों पर रखे जाने हैं 105

Tue, 28 Oct 2025 12:48 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी Published by: दीपक महाजन Updated Tue, 28 Oct 2025 12:48 PM IST
सार

खिड़की पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मंडल के 30 स्टेशनों पर 65 एटीवीएम मशीन लगाई गई हैं। यात्री स्मार्ट कार्ड के जरिये उक्त मशीनों से अनारक्षित टिकट ले सकता है।

विज्ञापन
Railway News: Competition to become ATVM facilitator, 163 applications received
एटीवीएम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ट्रेनों में अनारक्षित टिकट लेकर चलने वाले यात्रियाें की सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर लगाई गई एटीवीएम (स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन) संचालन करने के लिए होड़ मची है। 30 स्टेशनों पर 65 मशीनों के लिए रेलवे 105 फैसलिटेटर रखने जा रहा है। 27 अक्तूबर तक आवेदन मांगे गए थे। पीआरओ मनोज कुमार ने बताया कि 163 आवेदन आए हैं। सभी की जांच के बाद 105 फैसलिटेटरों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


खिड़की पर यात्रियों की भीड़ कम करने के लिए मंडल के 30 स्टेशनों पर 65 एटीवीएम मशीन लगाई गई हैं। यात्री स्मार्ट कार्ड के जरिये उक्त मशीनों से अनारक्षित टिकट ले सकता है। उक्त मशीनाें पर यात्रियों की मदद के लिए रेलवे ने फैसलिटेटर की भी तैनाती कर रखी है। पिछले दिनों रेलवे ने झांसी, ग्वालियर, मुरैना, हरपालपुर, चित्रकूटधाम कर्वी, महोबा, ललितपुर, डबरा, दतिया, बबीना, बांदा, उरई, बिरलानगर, पुखरायां, टीकमगढ़, खजुराहो, महाराजा छत्रसाल छतरपुर, दुरियागंज, भिंड, मऊरानीपुर, अतर्रा, बेलाताल, घाटमपुर, भरुआ सुमेरपुर, कालपी, कुलपहाड़, निवाड़ी, रागौल, तालबेहट व खरगापुर स्टेशनों पर लगी 65 मशीनों के लिए आवेदन मांगे थे। कुल 163 आवेदन आए हैं। पीआरओ के अनुसार चयन में सेवानिवृत्त रेलकर्मियों व उनके आश्रितों को प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed