{"_id":"5f9f1b818ebc3e679f0b9c8b","slug":"railway-maal-laadan-profit-jhansi-news-jhs1801055189","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ने माल लदान से कमाए 69 करोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ने माल लदान से कमाए 69 करोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। कोरोनाकाल में यात्री ट्रेनें बंद होने के बाद राजस्व आय कम होने के संकट से जूझ रहे रेलवे ने माल लदान से रिकार्ड तोड़ कमाई की है। रेलवे के झांसी मंडल ने एक महीने में 69 करोड़ रुपये की कमाई की है। जोकि बीते साल से 28 करोड़ रुपये अधिक है। इसे लेकर रेलवे अधिकारियों ने खुशी जताई है।
दरअसल, कोरोनाकाल में ट्रेनों का संचालन बंद पड़ा था। ऐसे में रेलवे की राजस्व आय में खासी कमी आई थी। अनलॉक होने के साथ रेलवे ने धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, लेकिन यात्रियों की संख्या कम रहने से राजस्व आय में इजाफा नहीं हो पा रहा है। लेकिन रेलवे ने एक महीने में माल लदान कर रिकार्ड तोड़ कमाई की। आंकड़ों की मानें तो रेलवे के झांसी मंडल ने अक्तूबर माह में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 11710 डिब्बों में कुल 660938 टन माल का लदान किया। जिसके जरिए मंडल को कुल 69,19,59,830 रुपये की आय हुई। जबकि बीती साल अक्तूबर में झांसी मंडल ने 8772 वैगनों में 474249 टन माल के लदान अथवा परिवहन से 40,49,89,600 रुपये की आय की थी। इस बार वैगनों की संख्या में 33.49 प्रतिशत, माल लदान के वजन में 39.31 प्रतिशत तथा राजस्व अर्जन में 70.86 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसे लेकर मंडल रेल प्रबंधक संदीप माथुर और वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक नवीन दीक्षित ने खुशी जाहिर करते हुए सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के काम की सराहना की है। बताया जाता है कि 69 करोड़ रुपये की आय अब तक की सबसे अधिक आय है।