{"_id":"5ff228748ebc3e3f6005f9e3","slug":"railway-ki-laparwahi-se-train-chuti-jhansi-news-jhs1851258106","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे की लापरवाही से 100 यात्रियों की छूटी ट्रेन, समय से पहले कर दिया रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे की लापरवाही से 100 यात्रियों की छूटी ट्रेन, समय से पहले कर दिया रवाना
Mon, 04 Jan 2021 01:56 AM IST
झांसी ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
अमर उजाला ब्यूरो, झांसी
Published by: झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
ट्रेन
- फोटो : फाइल फोटो
रेलवे की लापरवाही का खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है। रविवार को ऐसा हुआ कि ट्रेन पौन घंटा पहले चली गई और यात्री स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते रह गए। जब काफी देर बाद ट्रेन जाने की जानकारी हुई थी, तो यात्री पसोपेश में पड़ गए। यात्रियों ने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। वहीं, तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक ट्रेन संख्या 5030 पुणे-गोरखपुर पूजा विशेष ट्रेन को सुबह 8.45 बजे झांसी स्टेशन पर पहुंचना था। शनिवार को ट्रेन का समय बदल दिया गया। समय बदलने के बाद ट्रेन सुबह 7.45 बजे झांसी आई और 8.00 बजे उरई के लिए रवाना हो गई। वहीं आईआरसीटीसी को ओर से यात्रियों को समय बदलने की जानकारी नहीं दी गई।
विज्ञापन
इसके चलते मंडल के करीब 100 यात्रियों की ट्रेन छूट गई। सुभाषगंज निवासी संजीव साहू ने बताया कि उनका और उनके भाई पीयूष का गाड़ी के कोच संख्या डी 3 में 50 और 53 नंबर सीट पर लखनऊ जाने के लिए रिजर्वेशन था। ट्रेन के समय के मुताबिक वे सुबह 8.15 बजे स्टेशन पहुंच गए। जब जानकारी की, तो पता चला कि ट्रेन जा चुकी है। जबकि आईआरसीटीसी ने ट्रेन का समय बदलने को लेकर मेसेज या कॉल के जरिए कोई सूचना नहीं दी।
विज्ञापन
उन्होंने रेलवे अधिकारियों से शिकायत की, तो उन्होंने आईआरसीटीसी की गलती बता दी। आईआरसीटीसी में शिकायत करने पर कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने रेल मंत्री पीयूष गोयल को ट्वीट कर शिकायत की है। इसके अलावा झांसी और उरई में ट्रेन का समय बदलने की जानकारी न मिलने से करीब 100 यात्री परेशान रहे। काफी देर बाद तमाम यात्री अन्य साधनों से गंतव्य को रवाना हुए। पीआरओ मनोज कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। कोविड काल और तकनीकी कारणों के चलते ट्रेनों का समय बदल गया है। यात्री 139 नंबर पर कॉल कर ट्रेन की स्थिति की जानकारी जानने के बाद ही स्टेशन पहुंचें।