फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway ke 17 hajar se jyada karmchariyo ko jaygi nokri

रेलवे के 17 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी

Fri, 15 Jan 2021 02:44 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 02:44 AM IST
विज्ञापन
railway ke 17 hajar se jyada karmchariyo ko jaygi nokri
नौकरी में लापरवाही बरतने पर कर्मचारियों की नौकरी जाएगी। - फोटो : ???? ????
रेलवे के 17 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की जाएगी नौकरी
विज्ञापन

मुकेश साहू
झांसी। रेलवे में नौकरी करने वाले 17161 कर्मचारियों पर सेवा बर्खास्तगी की तलवार लटक रही है। ये सभी कर्मचारी अपने कार्य स्थल से बिना बताए गायब चल रहे हैं। इनमें झांसी रेल मंडल के 304 कर्मचारी भी शामिल हैं। ये सभी अलग- अलग स्टेशनों पर तैनात हैं। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने इस संबंध में कार्रवाई के लिए सभी महाप्रबंधकों को निर्देश जारी कर दिए हैं। माना जा रहा है कि सभी को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
रेलवे के 16 जोन में 67 मंडल हैं। इन सभी मंडलों में 11 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इन कर्मचारियों में 17161 बिना बताए नौकरी से अनुपस्थित चल रहे हैं। इससे संबंधित कार्य स्थल का काम प्रभावित हो रहा है। इनमें कई कर्मचारी दूसरी जगह बिना बताए नौकरी करने लगे हैं या दूसरे कारणों से नौकरी को लेकर लापरवाह बने हुए हैं। इनमें रेलवे व्हील फैक्टरी, रेल कोच फैक्टरी, इंट्रीगल कोच फैक्टरी के भी 64 कर्मचारी शामिल हैं। 12 दिसंबर को रेलवे कर्मचारियों के काम की जानकारी के लिए रेलवे बोर्ड अध्यक्ष की मुख्य अधिशासी अधिकारियों व महाप्रबंधकों के साथ हुई बैठक में यह बात सामने आई। बताया गया कि उक्त कर्मचारियों के अनुपस्थित रहने से उनका दिसंबर माह में सकल वेतन शून्य बना। ये कर्मचारी बिना सूचना के गायब चल रहे हैं।
विज्ञापन

इस पर अध्यक्ष ने महाप्रंबधकों को सत्यापन कर उक्त कर्मचारियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। ऐसी स्थिति में कर्मचारी को नौकरी से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। इस संबंध में जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि इनमें झांसी रेल मंडल के 304 कर्मचारी भी शामिल हैं, जो बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। यह जानकारी मुख्यालय को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडल में कर्मचारियों की स्थिति
झांसी रेल मंडल के 158 स्टेशनों पर 17 हजार कर्मचारी कार्यरत हैं। इसमें मंडल रेल प्रबंधक व चिकित्सालय के कर्मचारी भी शामिल हैं। साथ ही, वैगन मरम्मत कारखाने में 4500 व कोच मरम्मत कारखाने में 500 कर्मचारी तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed