फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway hospital doctor dies in accident, cause of accident not clear

Jhansi News: दुर्घटना में रेलवे अस्पताल के चिकित्सक की मौत, दुर्घटना का कारण नहीं हो पाया स्पष्ट

Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Railway hospital doctor dies in accident, cause of accident not clear

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

झांसी। दुर्घटना में नगर निगम के पार्षद के भाई रेलवे अस्पताल में तैनात चिकित्सक की मौत हो गई। देर रात वह घायलावस्था में सड़क पर पड़े मिले थे। पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। यहां उनकी मौत हो गई। दुर्घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। घटना के बाद से परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।



नगर निगम के पार्षद नितिन परिहार के भाई डॉ. हरेंद्र परिहार (32) रेलवे चिकित्सालय में कार्यरत थे। भाई नितिन ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात वह अपनी बाइक से किसी काम से निकले थे। इसी दौरान विकास भवन के पास वह हादसे का शिकार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घटनास्थल पर उनकी क्षतिग्रस्त बाइक भी पड़ी थी, जिसे पुलिस ने सड़क से हटाया। पुलिस ने हरेंद्र के फोन से रात तकरीबन साढ़े बारह बजे सूचना परिजन को दी। इस पर परिजन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए। वहां उनकी मौत हो गई। भाई ने बताया कि हादसे का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। इसकी जानकारी करने के लिए घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि हरेंद्र ने चीन से एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। वह पीजी करने की तैयारी कर रहे थे। उन्हें रेलवे की ओर से आवास मिला हुआ था। अक्सर वह रेलवे आवास पर रहकर पढ़ाई किया करते थे। हादसे वाले दिन भी वह रेलवे आवास पर ही ठहरे हुए थे। डॉ. हरेंद्र अविवाहित थे और पांच भाइयों में चौथे नंबर के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed