फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway empty coach fall to track

रेलवे स्टेशन पर पटरी से उतरा खाली कोच

Sat, 19 Dec 2020 01:14 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Dec 2020 01:14 AM IST
विज्ञापन
Railway empty coach fall to track
झांसी। रेलवे स्टेशन पर ई केबिन के सामने शुक्रवार सुबह शंटिंग के दौरान एक कोच पटरी से उतर गया। करीब दो घंटे बाद कोच को पटरी पर रखा गया। इस घटना के कारण दो ट्रेनें लेट हो गईं हैं।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की सुबह 5.30 बजे चार कोचों को शंटिंग कर कानपुर यार्ड में लाकर खड़ा किया जा रहा था। जब कोचों को सीपरी पुल से वापस कानपुर यार्ड की तरफ लाया जा रहा था, तभी ई केबिन के सामने एक कोच के चार पहिए पटरी से उतर गए। शंटिंग रामसिंह कर रहे थे। घटना के तुरंत बाद रेलवे ने हॉर्न बजाकर सभी को सचेत कर दिया। एक घंटे में ही ब्रेकडाउन टीम व संबंधित विभाग के अधिकारी व निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। सुबह 7.30 बजे कोच को पटरी पर रखकर आगे बढ़ा दिया। जांच के लिए कोच को डीजल शेड ले जाया गया। इस घटना के कारण 02542 लोकमान्य तिलक गोरखपुर एक्सप्रेस व झांसी लखनऊ इंटरसिटी लेट हो गई।
विज्ञापन

वहीं, दोपहर में सुपरवाइजरों की टीम ने घटना के कारणों को जानने के लिए डीजल शेड में दुर्घटनाग्रस्त इंजन की नापतौल का काम किया। इस दौरान इंजन की गति व अन्य जानकारियां एकत्रित कर ज्वाइंट रिपोर्ट तैयार की गई। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एयर पाइप खुलने से खड़ी रही स्पेशल ट्रेन
झांसी। रेलवे प्लेटफार्म पर प्रवेश करते समय बृहस्पतिवार की रात मुंबई जम्मूतवी एसी स्पेशल ट्रेन के दो कोचों के एयर पाइप खुल गए। इससे ट्रेन अतिरिक्त समय तक खड़ी रही।

बृहस्पतिवार की रात 02171 मुंबई जम्मूतवी एसी स्पेशल ट्रेन प्लेटफार्म पांच पर प्रवेश कर रही थी, तभी दो कोचों के एयर पाइप खुल गए। एयर पाइप खुलने से ट्रेन जहां के तहां खड़ी हो गई। इस बात का पता लगते ही सीएंडडब्लू स्टाफ मौके पर पहुंच गया। कर्मचारियों ने एयर पाइपों को दुरुस्त किया, तब कहीं जाकर ट्रेन आगे बढ़ सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed