{"_id":"5d16273b8ebc3e3cb81437d1","slug":"railway-ecc-society-election-jhansi-news-jhs1423380144","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘लैंप’ की रोशनी में फीका पड़ा ‘सूरज’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘लैंप’ की रोशनी में फीका पड़ा ‘सूरज’
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘लैंप’ की रोशनी में फीका पड़ा ‘सूरज’
झांसी। रेलवे की ईसीसी सोसाइटी चुनाव की 36 सीटों में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन (चुनाव चिह्न लैंप) ने 31 और पांच पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ (चुनाव चिह्न उगता सूरज) के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इस बार भी सोसाइटी पर एनसीआरएमयू ने अपना कब्जा बरकरार रखा। बाकी संगठनों का खाता नहीं खुल सका। शुक्रवार की सुबह चार बजे मतगणना खत्म हुई।
ईसीसी सोसायटी चुनाव की 36 सीटों के लिए 26 जून को मतदान कराया गया था। इनमें 19 सीटें मंडल, सात वर्कशाप, पांच ग्वालियर, तीन बांदा, एक स्टोर व एक मानिकपुर की शामिल थीं। मतदान के लिए अलग - अलग स्थानों पर 28 बूथ बनाए गए थे, जिसमें 16096 कर्मचारियों में 12267 ने अपने मत का प्रयोग किया था। शुक्रवार की सुबह चार बजे ईसीसी बैंक के ऊपर हॉल में सीनियर डीपीओ उल्लास कुमार के निर्देशन व डीपीओ जीपी मिश्रा की देखरेख में मतगणना काम हो सका।
अंतिम परिणाम में मंडल की 19 सीटों पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के संजय कुमार साहू, शेख दिलदार मंसूरी, रमेश चंद्र आजाद, मुकेश कुमार कुशवाहा, रामप्रकाश सिंह, हरीश कुमार, प्रवेश कुमार सिंह, अरविंद कुमार चौहान, नीरज कुमार त्रिपाठी, जगदीश प्रसाद, वीरेंद्र पाल सिंह, बृज मोहन सिंह, सुभाष कुमार यादव, पवन कुमार साहू, ओमप्रकाश वर्मा, दीपक कुमार राजपूत, पुनीत कुमार गुप्ता व अशोक कुमार शाक्या ने जीत हासिल की। एक सदस्य अनीता साहनी पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुकी हैं। रेलवे वर्कशाप की सात सीटों पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के गोपाल कुमार रायकवार, प्रेम कुमार परिहार, गोवर्धन लाल मीना, संतोष कुमार वर्मा, आलोक कुमार श्रीवास्तव, जितेंद्र कुमार वर्मा व प्रभुदयाल तिवारी ने परचम लहराया। ग्वालियर की पांच सीटों में चार पर नॉर्थ सेट्रल रेलवे मेंस यूनियन के कृपाल सिंह कुशवाहा, अनिल कुमार अग्निहोत्री, देवेंद्र सिंह, प्रकाश चंद्र मीना व नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के ओमीराम मीना ने जीत हासिल की। मानिकपुर की एक सीट पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के पिंकू कुमार, बांदा की तीन में दो सीटों पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के मनीष कुमार सिंह, अरविंद कुमार यादव व एक सीट पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन के राममिलन ने जीत प्राप्त की। स्टोर की एक सीट पर नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ के भंवर लाल को विजय मिली।
विज्ञापन
चुनाव में नॉर्थ सेंट्रल रेलवे मेंस यूनियन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे इंप्लाइज संघ, उत्तर मध्य रेलवे कर्मचारी संघ और संयुक्त मोर्चा (रेल कर्मचारी ट्रैकमेंटेनर एसोसिएशन, अखिल भारतीय अन्य पिछड़ा वर्ग एसोसिएशन, ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे कर्मचारी संघ, नॉर्थ सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन) ने अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे थे।