फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   railway cricket ground recover 1.72 carore

1.72 करोड़ रुपए से सुधरेगा रेलवे क्रिकेट मैदान, बुंदेलखंड में भी हो सकेंगे रणजी मैच

Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Fri, 09 Sep 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
railway cricket ground recover 1.72 carore
झांसी। रेलवे के सीनियर क्रिकेट इंस्टीट्यूट का ग्राउंड सुधारा जाएगा। दर्शकों के बैठने के लिए दर्शकदीर्घा बनाई जाएगी। इस सुधार के बाद इस मैदान में रणजी स्तर के क्रिकेट मैच कराए जा सकेंगे। रेल अफसरों का कहना है यह बुंदेलखंड का पहला मैदान होगा जहां रणजी स्तर के मैच हो सकेंगे।
विज्ञापन

सीनियर क्रिकेट इंस्टीट्यूट में स्थित ग्राउंड झांसी के सबसे पुराने खेल मैदानोें में एक है। क्रिकेट मानकों के मुताबिक ग्राउंड की लंबाई-चौड़ाई पर्याप्त है लेकिन, पर्याप्त देखरेख न होने से यह दुर्दशा का शिकार है। यहां स्थानीय स्तर के ही क्रिकेट मैच हो पाते हैं। इसको देखते हुए झांसी रेल मंडल इस मैदान को संवारने की तैयारी में है। प्रस्ताव के मुताबिक खेल मैदान में सुधार किए जाने के साथ ही दर्शकों के बैठने के लिए दर्शक दीर्घा एवं खिलाड़ियों के पवेलियन में भी बदलाव किया जाएगा। खेल मैदान में पार्किंग, ड्रेनेज समेत अन्य व्यवस्थाएं भी होंगी। इसमें कुल करीब 1.72 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का प्रस्ताव है। जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रस्ताव मुख्यालय भेजा जा चुका है। प्रस्ताव के मंजूर होने पर यह कार्य आरंभ कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed