फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Railway controll room will be hizek

हाईटेक होगा रेलवे का कंट्रोल रूम

Thu, 29 Oct 2020 11:57 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Railway controll room will be hizek
झांसी। ट्रेनों की रफ्तार बढ़ाने के साथ यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली को विकसित करने के लिए रेलवे ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए रेलवे नया कंट्रोल रूम बनाने जा रहा है। जिसमें हाईटेक सुविधाएं होंगीं। इसके लिए जमीन चिह्नित कर ली गई है। जहां पर नई दो मंजिला इमारत बनाई जाएगी।
विज्ञापन

रेलवे ने ट्रेन नियंत्रण प्रणाली को आधुनिक बनाने के लिए तमाम कवायदें की हैं। जल्द ही रेलवे यूरोपीय ट्रेन नियंत्रण प्रणाली विकसित करने जा रहा है। जिसमें फोर जी संचार प्रणाली के जरिए ट्रेनों और ट्रैक की निगरानी की जाएगी। भविष्य में रेलवे ट्रेन की रफ्तार को 160 किमी प्रतिघंटा तक बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। इसके लिए आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली विकसित की जा रही है। कई स्टेशनों पर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का काम भी पूरा कर लिया गया है। ऐसे में ट्रैक और ट्रेनों की निगरानी के लिए रेलवे कंट्रोल रूम को भी नया रूप देने जा रहा है।
विज्ञापन

इसके लिए डीआरएम कार्यालय परिसर में बनी पार्किंग की जगह पर नया दो मंजिला कंट्रोल रूम विकसित किया जाएगा। जिसमें आधुनिक तकनीक से जुड़ीं व्यवस्थाएं मुहैया कराई जाएंगीं। पार्किंग को मौजूदा कंट्रोल रूम के पीछे शिफ्ट किया जाएगा। पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि नए कंट्रोल रूम का निर्माण कार्य प्रस्तावित है। जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द काम शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed