{"_id":"669b0b2da3a15fbcf303627d","slug":"railway-board-is-strict-on-illegal-vendors-action-will-be-taken-at-jhansi-station-jhansi-news-c-11-jhs1002-355034-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: अवैध वेंडरों पर रेलवे बोर्ड सख्त, झांसी स्टेशन पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: अवैध वेंडरों पर रेलवे बोर्ड सख्त, झांसी स्टेशन पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन के अंदर और बाहर अवैध वेंडिंग कर यात्रियों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वालों की अब खैर नहीं है। रेलवे बोर्ड ने उत्तर मध्य रेलवे के आइजी को पत्र लिखकर झांसी स्टेशन पर हो रही अवैध वेंडिंग को तत्काल रोकने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कहा कि मामले की जांच कर 15 दिन में रिपोर्ट भी बोर्ड को भेजें।
ट्रेनों और स्टेशन पर अवैध तरीके से दूषित भोजन बेचने वाले बेरोकटोक अपने धंधे कर रहे हैं। स्टेशन के अंदर और बाहर वेंडरों का जाल फैला हुआ है। इन पर कार्रवाई करने की जिम्मेदारी जिन लोगों पर है, वह इन्हें रोक नहीं पा रहे हैं। ऐसे में अब रेलवे बोर्ड ने झांसी स्टेशन पर हो रही अवैध वेंडिंग को संज्ञान में लिया है। रेलवे बोर्ड की उप महानिरीक्षक स्थापना सारिका मोहन ने पत्र जारी कर आरपीएफ के प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त को निर्देश जारी कर कहा कि झांसी स्टेशन के सामने अवैध वेंडरों पर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए हैं कि कार्रवाई और मामले में जांच कर 15 दिन के भीतर उसकी रिपोर्ट रेलवे बोर्ड को भेजें।
स्टेशन के बाहर वेंडिंग को लेकर भिड़े
झांसी स्टेशन को अवैध वेंडिंग का अखाड़ा बनाने वाले वेंडर शुक्रवार को आमने-सामने आ गए। वहीं, इस मामले में रेलवे के लाइसेंस प्राप्त ठेकेदारों में भी बहस हो गई। लाइसेंसधारक का कहना था कि दूसरा व्यक्ति ट्रॉली के लिए चार वेंडिंग टाेकन लेकर पूरे स्टेशन और ट्रेनों में दूषित भोजन बेच रहा है। ऐसे में उसका काम प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
गंदगी में खानपान रखकर बे रहे वेंडर
यात्रियों के स्वास्थ्य के साथ स्टेशन पर वेंडिंग करने वाले खिलवाड़ कर रहे हैं। रेलवे ने जिन वेंडरों को अधिकृत भी नहीं किया है, वह भी स्टेशन पर थैलियों में खाना रखकर घूम रहे हैं। यह वेंडर कहीं भी गंदे स्थान पर भोजन छिपा कर रख देते हैं और ट्रेन आते ही वही खाना यात्रियों को बेच रहे हैं।
वर्जन
अवैध वेंडिंग करने वालों की धरपकड़ के लिए कैटरिंग निरीक्षकों को तैनात किया गया है। यदि कोई भी वेंडर बिना वैध लाइसेंस के खानपान बेचता पाया जाता है तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। - अमन वर्मा, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, झांसी।