फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raids on the shops of fertilizer sellers in Chirgaon and Mauranipur, two samples collected

Jhansi News: चिरगांव और मऊरानीपुर में खाद विक्रेताओं की दुकानों पर छापे, दो नमूने भरे

Thu, 17 Jul 2025 01:18 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jul 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Raids on the shops of fertilizer sellers in Chirgaon and Mauranipur, two samples collected

विज्ञापन




झांसी। गुणवत्तायुक्त खाद की बिक्री की जांच के लिए कृषि विभाग की टीम ने चिरगांव और मऊरानीपुर में 30 दुकानों पर छापे मारे। दुकानों में रेट लिस्ट, स्टॉक वगैरह की जांच की। इस दौरान दो नमूने लेकर लैब में जांच के लिए भेजे हैं।




कृषि अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि किसानों को गुणवत्तायुक्त और निर्धारित दरों पर खाद बेची जाए इसका परीक्षण करने के लिए कृषि विभाग की टीम पहले मऊरानीपुर फिर चिरगांव पहुंची। दोनों स्थानों पर बाजार में स्थित 30-30 दुकानों का रेट, स्टॉक, बाहर अंकित दरें और उपलब्धता की जांच की। दो दुकानदारों के यहां खाद और डीएपी में गड़बड़ी की आशंका पर नमूने भरे गए। कृषि अधिकारी ने बताया कि यदि जांच में मिलावट पाई जाती है तो उक्त दुकानदार का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बताया कि जनपद में सहकारिता क्षेत्र में यूरिया 2091 एमटी, डीएपी 1660 एमटी, निजि क्षेत्र में यूरिया 4424 एमटी, डीएपी 2899 एमटी, तथा कृभकों कंपनी की 3000 एमटी यूरिया उपलब्ध है। इस दौरान सभी विक्रेताओंं को उर्वरकों के साथ अन्य उत्पादों की टैगिंग न करने की चेतावनी दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed