फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raid on 107 shops of fertilizers in all the three districts of the division

मंडल के तीनों जिलों में खाद की 107 दुकानों पर छापे

Sat, 23 Oct 2021 01:54 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 Oct 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
Raid on 107 shops of fertilizers in all the three districts of the division
झांसी। खाद की कालाबाजारी की शिकायतें मिलने पर मंडलायुक्त डा. अजय शंकर पांडेय ने मंडल के झांसी, ललितपुर और जालौन जिले में खाद की दुकानों पर छापे डलवाए। इसमें झांसी में 35 दुकानों, ललितपुर में 32 दुकानों और जालौन में 40 दुकानों पर छापे डाले गए। इसमें गड़बड़ी मिलने पर ललितपुर में तीन दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई। उन्होंने कहा कि मंडल में खाद का पर्याप्त स्टाक है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मंडल के किसी भी जिले में डीएपी और यूरिया की कमी नहीं है। कुल 27917 मीट्रिक टन (558340 बोरी) यूरिया और 32699 मीट्रिक टन (653980 बोरी) डीएपी उपलब्ध है। किसान धैर्य रखें। सभी किसानों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि संज्ञान में आया है कि कुछ दुकानदार दिन में अपनी दुकान बंद रखते हैं और रात में दुकान खोलकर मनमाने दामों पर खाद बेच रहे हैं। इसके लिए जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए गए हैं कि रात्रि में दुकान खोलने वाले दुकानदारों के खिलाफ गैंगेस्टर एक्ट और रासुका के तहत रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाए, ताकि किसानों का शोषण न हो।
विज्ञापन

बिक्री कर अधिकारी/ श्रम प्रवर्तन अधिकारी को निर्देश दिए कि ऐसे दुकानदारों का तत्काल लाइसेंस निरस्त करें। मंडल के बाहर किसी भी दशा में खाद न जाए। अपर आयुक्त प्रशासन, संयुक्त कृषि निदेशक प्रसार और उप निबंधक सहकारिता को निर्देश दिए कि खाद की प्रतिदिन समीक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed