फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Rahul is wearing the glasses of pettiness, take them off: Uma

राहुल ने ओछेपन का चश्मा लगा रखा है, उसे उतारें: उमा

Sat, 10 Feb 2024 03:36 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Feb 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Rahul is wearing the glasses of pettiness, take them off: Uma
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल ने ओछेपन का चश्मा लगा रखा है, उसे उतार दें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हर समुदाय और हर धर्म के गरीबों के नेता हैं। हम उनको जाति के दायरे से नहीं देखते। वह वृंदावन जाने से पहले शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।

पूर्व सीएम ने कहा कि सपा ने बीएसपी का पुराना रास्ता पकड़ लिया है। यही उनकी बर्बादी का कारण बनेगा। रामलला के दर्शन के प्रस्ताव को नामंजूर करने पर बोलीं कि जिन्होंने कारसेवकों की हत्या करवाई थी, उन्हें इसकी क्षमा मांगने के लिए घुटनों के बल रेंगते हुए अयोध्या जाना चाहिए। एक सवाल के जवाब में कहा कि अखिलेश यादव को इस लायक नहीं समझती हूं कि उनकी बात का जवाब दूं। उन्होंने अपना स्तर गिरा लिया है। मथुरा, काशी को लेकर कहा कि मामला कोर्ट में है, उस पर टिप्पणी नहीं करूंगी। मगर मेरी आस्था है कि मथुरा और काशी में भव्य मंदिर का निर्माण हो। इस दौरान भाजपा नेता संजीव श्रृंगीऋषि, संजीव अग्रवाल लाला, अरविंद राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed