Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   rahat indori memory remains

अब ना मैं हूं ना बाकी हैं जमाने मेरे, फिर भी मशहूर हैं शहरों में फंसाने मेरे

Wed, 12 Aug 2020 01:12 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
rahat indori memory remains
झांसी में मुशायरे में राहत इंदौरी, साथ में हैं कवि अर्जुन सिंह चांद। (फाइल फोटो) - फोटो : REPORTERS
झांसी। राहत इंदौरी, उस शायर का नाम जो अपनी शायरी से ज्यादा उसके कहने के अंदाज से ज्यादा पहचाने गए। ना जाने कितनी महफिलें राहत साहब ने अपनी इसी अदा से लूटीं। खास बात यह कि इसकी शुरुआत झांसी के मुशायरों से हुई जो अंत तक उनकी पहचान बनी रही।
विज्ञापन

इस वजह से राहत साहब के दिल में जंग-ए-आजादी के गवाह रहे इस शहर के लिए एक अलग सी मोहब्बत थी। इसे अकसर शेर पढ़ते समय मंच से वह बयां भी कर देते थे। शायरी पंसद करने वाला हर छोटा-बड़ा उनकी इस मोहब्बत को साफ महसूस भी करता था। मंगलवार को जैसे ही उनके इंतकाल की खबर आई यहां उनके चाहने वालों में मायूसी छा गई। सबको लगा यहां के मुशायरा का आंगन सूना हो गया। 18 बार झांसी में राहत साहब को बुला चुके ऑल इंडिया मुशयारा कमेटी के संयोजक डॉ.एमएसएच रहमानी ने बताया सबसे पहले करीब 1981 में राहत इंदौरी यहां पहली दफे मुशायरे में आए थे, उसके बाद से यह सिलसिला 2006 तक लगातार बना रहा। अपनी नज्में तरन्नुम में गाते थे लेकिन, यहां के अपने दोस्तों खास तौर पर प्रसद्घि व्यवसायी रम्मो अग्रवाल के कहने पर लहजा बदलकर तहत को अपनाया। मशहूर शायर अर्जुन सिंह चांद अपनी पिछली मुलाकात याद करते हुए बताते हैं कि झांसी को लेकर उनके भीतर हमेशा उत्सुकता रहती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed