फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Raghunath Rao Mahal Park to be renovated with Rs.2 crore

खूबसूरत बनाया जाएगा रघुनाथ राव महल का पार्क

Sat, 11 Sep 2021 01:08 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Raghunath Rao Mahal Park to be renovated with Rs.2 crore
झांसी। अमृत योजना की मदद से रघुनाथ राव महल के पार्क को संवारने का काम शुरू कराया गया है। नगर निगम इस पर करीब सवा दो करोड़ रुपये खर्च कर रहा है। पार्क के अंदर सुंदर लाइटों के साथ बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले भी लगाए जाएंगे। पार्क के भीतर निगम की ओर से काम शुरू करा दिया गया है।
विज्ञापन

अमृत योजना के तहत नगर निगम ने शहर के पांच बड़े पार्कों को संवारने का बीड़ा उठाया है। इनमें से तीन पार्क में काम पूरा करा लिया गया जबकि रघुनाथ राव महल का पार्क एवं नई बस्ती के पास के पार्क का काम अभी बाकी है। निगम अभियंताओं का कहना है कि रघुनाथ राव महल के ऐतिहासिक महत्व को देखते हुए इस पार्क को इसी थीम के आधार पर विकसित किया जा रहा है। पार्क में रोशनी की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए फुटपाथ पर आकर्षक लैंपपोस्ट लगाए जाएंगे। इसी तरह सोलर ऊर्जा पर आधारित लैंप भी लगाए जाएंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उनके लिए ऐसे झूले लगाए जा रहे, जिससे व्यायाम भी हो सके। सेहत की चिंता करने वाले युवाओं के लिए भी पार्क में जिम करने की सहूलियत होगी। पार्क को अराजकतत्वों से बचाने के लिए ब्राउंडीवाल दुरूस्त कराए जाने के साथ ही सुंदर प्रवेशद्वार बनाया जाएगा। मुख्य अभियंता एसके अंबेडकर का कहना है कि तयशुदा समय पर काम पूरा करा लिया जाएगा। पार्क को इसी वित्तीय वर्ष के भीतर आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed