{"_id":"61b109dfe72fd30ef571174f","slug":"raghunath-became-the-bridegroom-the-devotees-danced-on-vivah-panchami-reporters-news-jhs210523465","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हा बने रघुनाथ, विवाह पंचमी पर झूमे भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हा बने रघुनाथ, विवाह पंचमी पर झूमे भक्त
विज्ञापन
झांसी। महानगर में बुधवार को विवाह पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीराम के मंदिरों से गाजे - बाजे के साथ दूल्हा बने भगवान राम की भव्य बरातें निकलीं। जगह - जगह श्रद्धालुओं व व्यापारियों ने पुष्प वर्षा एवं भगवान का तिलक कर स्वागत किया। मंदिरों में द्वारचार की रस्में हुई।
पसरट वाली गली शहर स्थित रघुनाथ जी महाराज के मंदिर से निकली बरात में झींका मंडली, दिलदिल घोडी का नाच आकर्षण रहा। बग्गियों पर श्रीराम, भरत, लक्ष्मण तथा शत्रुघन सहित अन्य देवी देवताओं के स्वरूप विराजमान थे। बरात गंधीगर का टपरा, रानी महल, सुभाष गंज, बड़ा बाजार से होती हुई वापिस मंदिर पहुंची। यहां महिला श्रद्धालुओं ने वैवाहिक गीतों को गाते हुए भगवान का तिलक कर आरती की। इस अवसर पर पुजारी बालकृष्ण नायक, पीयूष रावत, चेतन नायक, रामबाबू, अक्कू नीखरा, नंदू हयारण, अभिषेक नायक, पवन नायक, जीतू नरवरिया, अनिल दीक्षित, मोहन सोनी, भूपेंद्र रायकवार आदि मौजूद रहे। इधर सीपरी स्थित रघुनाथ जी मंदिर से भगवान की बरात निकली। इस अवसर पर कैलाश नारायण पाठक आदि श्रद्धालु मौजूद रहे। इधर गोपाल जी के मंदिर से भगवान श्रीराम विवाहोत्सव समारोह समिति एवं युवा ब्राह्मण महासंघ के तत्वावधान में बरात निकली। रथों पर श्रीराम, लक्ष्मण, भरत, शत्रुघन के साथ ही गणेश जी, नारद जी, विश्वामित्र, ब्रह्मा जी के स्वरूप विराजमान थे। इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन गौतम, पूर्व विधायक बृजेंद्र व्यास, नगर विधायक रवि शर्मा, आचार्य हरीओम पाठक, एमएलसी रमा निरंजन, पंकज पाराशर, राधे चौबे, रवीश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। वहीं, पर्यटन क्षेत्र गढमऊ में राम बरात धूमधाम से निकाली गई। इस अवसर पर लीला बिहारी सरकार के पुजारी राम प्रकाश मिश्रा, अंकित भार्गव, आशीष भार्गव, अविनाश भार्गव, कपिल नायक, प्रशांत दुबे व विवेक भार्गव मौजूद रहे। इधर अखिल भारतीय स्वर्णकार समाज विकास एवं शोध संस्थान के दिलीप सोनी, अंशुल सोनी, दक्षिणामुखी हनुमान मंदिर पर कृष्णा महाराज ने श्रीराम बरात का स्वागत किया। वहीं जानकीपुरम राम मंदिर में आचार्य दिनेश श्रीवास्तव द्वारा सुंदरकांड का पाठ किया गया। इसके बाद विवाह के गीत गाये गए। इस मौके पर राजेश दुबे, एसके भार्गव मौजूद रहे।