{"_id":"65ee29aba8a5d23fbe0f8794","slug":"ragging-when-the-juniors-did-not-stand-up-after-seeing-the-seniors-in-the-hostel-the-girl-students-got-angry-jhansi-news-c-11-1-jhs1004-278265-2024-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैगिंग: हॉस्टल में सीनियर को देखकर खड़ी नहीं हुईं जूनियर्स तो भड़क गईं छात्राएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैगिंग: हॉस्टल में सीनियर को देखकर खड़ी नहीं हुईं जूनियर्स तो भड़क गईं छात्राएं
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में सीनियर छात्राएं देखने के बाद भी जूनियर छात्राओं के खड़े न होने पर भड़क गईं। इस दौरान सीनियर्स ने जूनियर छात्राओं पर गुस्सा उतारा और सीनियर्स का सम्मान करने की नसीहत दी। जूनियर छात्राओं ने इसकी शिकायत एंटी रैगिंग कमेटी से कर दी। जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर दो सीनियर्स को 15 दिनों के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया है।
ग्वालियर रोड स्थित महिला पॉलिटेक्निक के मुख्य छात्रावास में पिछले हफ्ते प्रथम वर्ष की दो छात्राएं एक कमरे में बैठी थीं। तभी द्वितीय वर्ष की दो छात्राएं मौके पर पहुंचीं। इस दौरान जूनियर छात्राएं सीनियर्स को देखकर खड़ी नहीं हुईं। सीनियर्स को ये नागवार गुजरा और वह भड़क गईं। उन्होंने जूनियर्स पर जमकर गुस्सा उतारा। इस पर सीनियर्स और जूनियर्स के बीच कहासुनी भी हो गई।
जूनियर छात्राओं ने मामले की शिकायत पॉलिटेक्निक कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी से की। कमेटी ने मामले की जांच शुरू की। दोनों पक्षों को जांच के लिए बुलाया गया। सीनियर्स और जूनियर्स की बात सुनने के बाद कमेटी ने माना कि रैगिंग हुई है। इस पर दो सीनियर्स को छात्रावास से 15 दिन के लिए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
जो कहना है शिक्षक कहें, सीनियर्स क्यों बोलतीं हैं...
बताया गया कि छात्रावास के नियमों का पालन करने को लेकर सीनियर्स जूनियर्स को टोकती रहती हैं। ऐसे में जूनियर्स ने कमेटी को बताया कि उनसे जो भी कहना है, वो शिक्षक कह सकते हैं। इससे उन्हें कोई आपत्ति नहीं है। सवाल उठाया कि ये सब बातें सीनियर्स क्याें बोलती हैं?
-- -- -- -- --
वर्जन..
किसी बात को लेकर हॉस्टल में सीनियर्स ने जूनियर्स पर चिल्लाया था। इस पर जूनियर्स ने शिकायत की थी। एंटी रैगिंग कमेटी की सिफारिश पर द्वितीय वर्ष की दो छात्राओं को 15 दिन के लिए छात्रावास से निलंबित कर दिया गया है। - एलएस यादव, प्राचार्य, राजकीय महिला पॉलिटेक्निक।