फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Radio was once the first choice of common people for sports news and film songs.

Jhansi News: कभी खेल समाचार और फिल्मी गीतों के लिए आमजन की पहली पसंद था रेडियो

Thu, 13 Feb 2025 02:51 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Radio was once the first choice of common people for sports news and film songs.
विश्व रेडियो दिवस विशेष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। ये ऑल इंडिया रेडियो है, अब आप अपनी मनपसंद फरमाइशों को सुनेंगे... किसी जमाने में यह आवाज लोगों का दिन बना देती थी। किसी समय आम लोगों का मनोरंजन का साधन रेडियो ही हुआ करता था। साथ ही देश दुनिया के समाचार, फिल्मी गीत, खेल की कमेंट्री, कृषि और मौसम की जानकारी, तूफान और बिजली की चेतावनी जैसी जानकारियों के लिए आमजन रेडियो पर ही निर्भर थे। बदलते दौर के साथ समय के साथ लोगों की पसंद और प्राथमिकताएं भी बदली हैं। रेडियो ट्रांजिस्टर सेट से लोग आज सफर में अपनी कार में रेडियो सुनने लगे हैं। इसके अलावा इसने कई जिंदगियां भी बदली हैं। रेडियो के एंकर रहे आफाक ने अमर उजाला के साथ आकाशवाणी के अपने अनुभव साझा किए।



जयदेव सिंह की कमेंट्री से मिली प्रेरणा ने बनाया कॉमेंटेटर
झांसी के प्रेमनगर गरियाफाटक निवासी आफाक अहमद रेलवे कारखाना के सीनियर सेक्शन इंजीनियर यार्ड प्रभारी के पद पर तैनात और एक हॉकी खिलाड़ी भी हैं। विश्व रेडियो दिवस के अवसर पर उन्होंने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए बताया कि 1975 में सात साल की आयु में घर में पहली बार रेडियो आया। तभी उन्होंने पहली बार रेडियो पर अपने दादा और पिता के साथ हॉकी विश्व कप प्रतियोगिता के फाइनल मैच की कमेंट्री सुनी थी। जयदेव सिंह की कमेंट्री सुनकर प्रेरणा मिली और तभी से रेडियो पर एंकरिंग करने की ठान ली। उन्होंने 1994 में झांसी आकाशवाणी केंद्र से प्रसारित हाेने वाले कार्यक्रम युववाणी में एंकरिंग की। इसके बाद 1999 से 2002 तक आकाशवाणी केंद्र की ओर से राष्ट्रीय हॉकी खेल प्रतियोगिताओं के लिए लगातार रेडियो पर कमेंट्री की। 2003 से 2005 तक उन्होंने राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिताओं में दूरदर्शन पर एवं 2005 में गुवाहाटी में आयोजित संतोष ट्रॉफी फुटबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल एवं फाइनल में भी लाइव कमेंट्री की है। इसके अलावा रेलवे के देशभर में आयोजित कार्यक्रमों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेर रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed