फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Radar signal also failed in front of Elite's jam, signal stopped again after three days

Jhansi News: इलाइट के जाम के आगे रडार वाला सिग्नल भी फेल, तीन दिन बाद सिग्नल फिर हुए बंद

Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Radar signal also failed in front of Elite's jam, signal stopped again after three days

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। तीन दिन जाम से जूझने के बाद मंगलवार को इलाइट चौराहा फिर सिग्नल फ्री कर दिया गया। अब जल्द ही ट्रैफिक समिति की बैठक होगी। इसमें ही ट्रैफिक सिग्नल को लेकर निर्णय लिया जाएगा।

महानगर के प्रमुख चौराहों पर लगभग दो साल पहले सिग्नल लाइटें लगाई गई थीं। जब से ये लाइटें शुरू हुईं, तब से ही जाम की समस्या बनी रही। भीषण गर्मी में तो लाइटें चालू रहने से चौराहों पर खड़े-खड़े लोगों का हाल बेहाल हो जाता था। ऐसे में इन लाइटों से ट्रैफिक का संचालन बंद कर दिया गया। बीच-बीच में ट्रैफिक सिग्नल शुरू और बंद होता रहा।
विज्ञापन




इसके बाद, नगर निगम ने इलाइट चौराहे की रोटरी का आकार भी बड़ा किया ताकि इसे सिग्नल फ्री किया जा सके। इसके बावजूद, 25 जनवरी से फिर इलाइट और इलाहाबाद बैंक चौराहे पर सिग्नल व्यवस्था शुरू कर दी गई। जैसे ही सिग्नल लाइटें शुरू हुईं, वैसे ही इलाइट चौराहे पर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगने लगीं। हाल ये रहा कि किसी-किसी वाहन को चौराहा पार करने में दो से तीन बार लाइट बंद होने से खड़ा रहना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार सुबह इलाइट चौराहे पर सिग्नल फिर से बंद कर दिया गया। ऐसे में आवागमन बिल्कुल सुचारू रहा। चौराहों पर लंबी-लंबी कतार देखने को नहीं मिलीं। लोगों ने भी राहत महसूस की। स्मार्ट सिटी के सीईओ सत्य प्रकाश का कहना है कि ट्रैफिक समिति की बैठक में ही इसे लेकर निर्णय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed