झांसी। माल की गुणवत्ता ही एक अच्छे व्यापारी की पहचान होती है। आज पूरे देश में कोराना वायरस का खौफ है, इसके बाद भी उत्तरप्रदेश समेत देश के सात प्रांतों के पांच सौ से अधिक पेंट्स व्यापारी व्यापार मंडल के वार्षिक महाधिवेशन व रंगोत्सव में पहुंचे हैं। यह व्यापारी एकता की बड़ी मिशाल है। यह बात पेंट्स व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने ओरछा स्थित एक होटल में आयोजित महाधिवेशन को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गुप्ता ने व्यापारी एकता पर बल दिया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद अतिरिक्त आयुक्त वाणिज्यकर वीके सिंह ने कहा कि सभी व्यापारी सरकार का जीएसटी में सहयोग करें, जो परेशानी आती है उसे विभाग के संज्ञान में लाएं जिससे उसका निदान किया जा सके।
इस अवसर पर उत्तरप्रदेश ,उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, दिल्ली एनसीआर राजस्थान व मध्यप्रदेश के पेंट्स व्यापारियों के बीच पेंट व्यापार से जुड़ीं भारत की प्रमुख कंपनियों ने पेंट्स ट्रेड फेयर प्रदर्शनी में भाग लेकर नये उत्पादन व तकनीक का प्रदर्शन किया। मुख्य प्रायोजक के रूप में आदित्य बिरला ग्रुप की बिरला वाइट सीमेंट कंपनी ने अपने उत्पादों की जानकारी दी। संचालन प्रदेश महामंत्री अशोक कुमार माहेश्वरी ने किया। इस मौके पर मुरारी लाल गोयल, संजय गुप्ता, विनीत गर्ग, गिरीश खंडेलवाल, ज्ञान चंद मित्तल, राजकुमार माहेश्वरी, दीपक अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल, अनिल चौधरी, प्रचार मंत्री राकेश कुमार अग्रवाल, रिंकू चौधरी , आलोक यादव, ओमप्रकाश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, राजा गहोई, अमित गहोई, अवधेश गहोई मौजूद रहे। संचालन महामंत्री अशोक कुमार माहेश्वरी ने किया।