फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   PWD Workers had announced lockout

पीडब्लूडी कर्मियों ने किया तालाबंदी का ऐलान

Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
झांसी / ब्यूरो
झांसी / ब्यूरो Updated Sun, 07 Jun 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
PWD Workers had announced lockout
वेतन बिल लंबित होने से नाराज पीडब्लूडी कर्मियों ने शनिवार को कार्यालय
विज्ञापन
का घेराव किया। हंगामा बढ़ने की आशंका पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कर्मचारियों ने मांग पूरी न होने पर 12 जून से तालाबंदी का ऐलान किया।
पीडब्लूडी नियमित वर्कचार्ज फील्ड कर्मचारी संघ के बैनर तले प्रदर्शन करते हुए कर्मचारियों ने कहा कि उनके वेतन बिलों को अधिशासी अभियंता /नोडल अधिकारी द्वारा हस्ताक्षर कर कोषागार भेजा जाना है, लेकिन 10 दिन से बिलों पर हस्ताक्षर नहीं किए गए हैं। वेतन न मिलने से कर्मचारियों को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। बावजूद, अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए अधिशासी अभियंता कार्यालय का घेराव किया। हंगामे की आशंका के चलते पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
इस मौके पर रामऔतार सिंह परिहार, रामस्वरूप भारती, नंदराम यादव, पूरन सिंह परिहार, शिव सिंह चौहान, सलाउद्दीन कुरैशी, बाबू खां, प्रयाग नारायण सविता, बृजमोहन राय, नारायण मेठ, संतोष, हिम्मत सिंह, अशोक, रशुल खां, लाल सिंह, लालाराम, जानकी, वसंत, सूरज, गोविंद दास, बाबू लाल, मुन्ना, सुरेश भारती, पूरन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed