{"_id":"65d3bc4cfaef31133c051ba8","slug":"pwd-will-brighten-the-roads-connecting-religious-places-jhansi-news-c-360-1-jh11006-103775-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: धर्म स्थल को जोड़ने वाले मार्गों को चमकाएगा पीडब्ल्यूडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: धर्म स्थल को जोड़ने वाले मार्गों को चमकाएगा पीडब्ल्यूडी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में लोक निर्माण विभाग की जो सड़कें धार्मिक स्थलों को गांव और शहर से जोड़ती हैं, उन सड़कों को प्राथमिकता से सुधारने की व्यवस्था की गई है। इसके लिए विभाग ने ऐसी सड़कों को चिह्नित करने का काम शुरू कर दिया है।
बता दें कि 22 जनवरी को पूरे देश में अयोध्या में आयोजित होने वाले भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मंदिरों में किया गया था। उस समय लोक निर्माण विभाग ने धार्मिक स्थल को आबादी से जोड़ने वाले मार्गों को चमकाया था। अब इसी व्यवस्था को लोक निर्माण विभाग ने सभी धार्मिक स्थल को जोड़ने वाले मार्गाें पर लागू किया है। इसके लिए विभाग ने रूपरेखा तैयार कर ली है। जिसमें इन सड़कों के चौड़ीकरण से लेकर सुंदरीकरण तक किया जाएगा। इसको लेकर अधिशासी अभियंता राहुल शर्मा ने बताया कि धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली सड़कों का कायाकल्प किया जा रहा है। इसके अलावा सड़कों पर उच्च गुणवत्ता युक्त साइन बोर्ड भी लगाए जाएंगे।