फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Pustkalay will be in jail, canteen will be open out door

जेल में होगा पुस्तकालय, बाहर खुलेगी कैंटीन

Sun, 18 Oct 2020 12:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Pustkalay will be in jail, canteen will be open out door
झांसी। शनिवार को स्टांप आयुक्त मिनिस्ती एस ने जिला कारागार पहुंचकर महिला बंदियोें की समस्याएं सुनीं। कई महिला बंदियों की पारिवारिक समस्याएं सामने आने के बाद उन्होंने अफसरों को तत्काल समस्याओं को घर जाकर दूर कराने के निर्देश दिए। साथ ही जिला कारागार में मेडिकल कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेल मेें जल्द ही पुस्तकालय खोला जाएगा। जेल के बाहर प्रेरणा कैंटीन खोलने की भी तैयारी है। इस मौके पर स्टांप आयुक्त को बताया गया कि जिला कारागार में 75 महिला बंदी व सात बच्चे हैं। स्टांप आयुक्त ने सभी की समस्याओं को सुना। इनमें अधिकांश महिला बंदियों ने पारिवारिक समस्याओं को बताया। कुछ महिला बंदी ने रोजगार की इच्छा भी जाहिर की। महिलाओं ने बताया कि लंबा समय बीतने के बाद भी परिजनों से मुलाकात नहीं हो पा रही है। इसके लिए उन्होंने कोविड का हवाला दिया। इस मौके पर सीडीओ शैलेष कुमार व एसपी सिटी विवेक त्रिपाठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed