फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Punjab in men and Haryana champion in women

Jhansi News: पुरुष वर्ग में पंजाब और महिला में हरियाणा चैंपियन

Mon, 27 Mar 2023 12:41 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Mar 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Punjab in men and Haryana champion in women
झांसी। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में खेली जा रही प्रथम नॉर्थ जोन जूनियर हॉकी चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले आयोजित हुए। पुरुष वर्ग में पंजाब और महिला वर्ग में हरियाणा की टीम चैंपियन बनी। उत्तर प्रदेश की टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में हरियाणा आैर पंजाब के बीच खेला गया। मुकाबले में हरियाणा की टीम ने पंजाब को 4-1 से पराजित कर चैंपियनशिप अपने नाम की। हरियाणा की ओर से खिलाड़ी शशि ने दो, रवीना और मनीषा ने एक-एक गोल किए। पंजाब की ओर से सवीना रानी ने एक गोल किया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला पंजाब और उत्तर प्रदेश के बीच आयोजित हुआ। मैच के दौरान पंजाब ने उत्तर प्रदेश को 3-2 से शिकस्त देकर फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज की। पंजाब की ओर से कप्तान मनजीत सिंह ने दो एवं सुधांशु कंडियाल ने एक गोल किया। उत्तर प्रदेश की ओर से मोहम्मद जैद और केतन कुशवाहा ने एक-एक गोल किया। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से माउंट लिट्रा जी स्कूल एवं जी लर्न लिमिटेड की ओर से विजेता टीमों को पचास-पचास हजार रुपये एवं उप विजेता टीमों को पच्चीस-पच्चीस हजार रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

मैच के दौरान जिला न्यायाधीश जफीर अहमद एवं मंडलायुक्त डॉ. आदर्श सिंह मुख्य अतिथि रहे। इस मौके पर ओलंपियन हरपाल सिंह, दीपिका ठाकुर, रितु रानी, रजनीश मिश्रा, भूषण कुमार, संजीव सरावगी, डॉ. रोहित पांडेय, राजेश सोनकर, सुनील कुमार, बृजेंद्र यादव आदि मौजूद रहे। प्रभारी क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी सुरेश बोनकर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed