फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Puneet was first in the senior category of Kalash decoration, Sakshi was in junior

कलश सजाओ के सीनियर वर्ग में पुनीत प्रथम, जूनियर में रही साक्षी

Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Puneet was first in the senior category of Kalash decoration, Sakshi was in junior
झांसी। दीपावली मेले के दूसरे दिन दीनदयाल सभागार में चित्रकला एवं थाली, कलश सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर और जूनियर वर्ग में आयोजित इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 700 छात्र- छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग के छात्र-छात्राओं द्वारा कलश प्रतियोगिता में साक्षी कुशवाहा ने प्रथम, आर्या सिंह ने द्वितीय, स्नेहा जोशी ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। उज्ज्वल सोनी व पूर्णिमा खरे को सांत्वना पुरस्कार मिला। पूजा थाली सजाओ प्रतियोगिता में आरुषी सिंघल ने प्रथम, वंशिका अग्रवाल ने द्वितीय व गीता साहू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पूज्या सक्सेना को सांत्वना पुरस्कार मिला। चित्रकला प्रतियोगिता अर्थव तिवारी को पहला, समर्थ जैन को दूसरा और अर्शी खान को तीसरा स्थान मिला जबकि सांत्वना पुरस्कार संबत और अलाउद्दीन को दिया गया।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग के कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पुनीत अग्रवाल, द्वितीय स्थान पर विधी चौरासिया, तृतीय स्थान पर प्रिंस सोनी रहे जबकि सांत्वना पुरस्कार रिचा कुशवाहा व अंजली बाथम को मिला। पूजा थाली प्रतियोगिता में काजल परिहार प्रथम, भूमि रायकवार द्वितीय व शिवांश साहू तृतीय स्थान पर रहे। सांत्वना पुरस्कार श्रेया रावत व आंशिका खटीक को दिया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में अनुज सोनी को पहला, दीशिता सोनी को दूसरा और अनायजा खान को तीसरा स्थान मिला। भूमि विश्वकर्मा व दिव्या चौरसिया को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में इंदिरा गुप्ता, ऋतु जैन, आलोक सारास्वत रहे। इस अवसर पर उपसभापति सुनौल नैनवानी, अंजना सारस्वत, रंजन सक्सेना, संगीता अवस्थी, सोनाली कुशवाहा, ज्योत्पना गुप्ता, आकांक्षा एवं स्किल इंडिया के नीरज सिंह उपस्थित रहे। अध्यक्षता महापौर रामतीर्थ सिंघल ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘एक शाम बच्चों के नाम’ आज
राजा गंगाधर राव कला मंच, मुक्ताकाशी मंच पर शनिवार को ‘एक शाम बच्चों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्कूली बच्चों और बुंदेलखंड के कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed