फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Published electoral list, see your name

मतदाता सूची प्रकाशित की गई, देखिये अपने नाम

Fri, 13 Jan 2017 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 13 Jan 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
Published electoral list, see your name
election news jhansi - फोटो : demo
विधानसभा चुनाव के लिए मतदाता सूची का प्रकाशन हो गया है। सूची में अपना नाम देखने के लिए मतदाताओं की भीड़ लगी रही। जिनका नाम मतदाता सूची में नहीं था, उन्होंने फार्म- 6 भरा। दो केंद्रों पर सुबह फार्म नहीं मिले, लेकिन बाद में व्यवस्थाएं सुधर गईं। बीएलओ एक सप्ताह तक पोलिंग बूथ पर नियमित बैठेंगे।
विज्ञापन


जिले में 14,59,611 मतदाता हैं। बबीना विधानसभा क्षेत्र में 3,22,984 मतदाता, झांसी में 3,96,911, मऊरानीपुर में 4,01,576 और गरौठा विधानसभा क्षेत्र में 3,38,140 मतदाता हैं। सुबह दस बजे से सभी पोलिंग बूथों पर सूचियों का प्रकाशन कर दिया गया। सुबह दस से बूथों पर बीएलओ बैठ गए थे, सूची देखने के लिए मतदाताओं का आना- जाना भी शुरू हो गया था। उधर, डा. राधाकृष्णन इंटर कालेज नंदनपुरा खातीबाबा रोड पर मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए गए आवास विकास निवासी राजेश कुमार परिहार को फार्म-6 नहीं मिला।
विज्ञापन


वह काफी देर तक परेशान रहे। इसी तरह बिपिन विहारी इंटर कालेज में बने पोलिंग बूथ पर भी फार्म-6 नहीं मिला। लेकिन, बाद में व्यवस्थाएं सुधर गईं। उधर, उपजिला निर्वाचन अधिकारी रमाशंकर गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची में जो लोग नाम बढ़वाना चाहते हैं, वह नई व्यवस्था के तहत नामांकन से एक सप्ताह पहले तक अपना नाम बढ़वा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बनिये वोटर
फार्म- 6:  मतदाता बनने के लिए 
फार्म- 6 क- विदेश में रहते हाें तो नाम जुड़वाने के लिए
फार्म-7: नाम कटवाने के लिए
फार्म- 8: नाम संशोधन के लिए
फार्म- 8ए: मतदेय स्थल अथवा पता बदलने के लिए
फार्म-2: वोटर कार्ड में फोटोग्राफ लगवाने के लिए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed