{"_id":"681a5f2444ab0777480880fb","slug":"public-facilities-will-increase-in-month-two-parks-will-be-constructed-jhansi-news-c-132-1-sjhs1002-106082-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhansi News: मोंठ में बढ़ेंगी जनसुविधाएं, होगा दो पार्कों का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhansi News: मोंठ में बढ़ेंगी जनसुविधाएं, होगा दो पार्कों का निर्माण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। नगर पंचायत की ओर से मोंठ में 2.14 करोड़ रुपये की लागत से दो पार्कों का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसकी टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है, जल्द ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। दोनों पार्क बच्चे, बुजुर्ग सभी वर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाए जाएंगे। पार्कों में आधुनिक सुविधाएं तो होंगी ही, साथ ही ऐतिहासिक बनावट की झलक भी देखने को मिलेगी।
मोंठ नगर पंचायत की आबादी 25 हजार से अधिक है। इसके अलावा नगर पंचायत से आसपास के कई ग्रामीण इलाके जुड़े हुए हैं। इन इलाकों के लोगों का भी यहां आना लगातार बना रहता है। सभी को यहां पार्क की कमी खलती है। हालांकि, पूर्व में तहसील परिसर के छोटे से भूखंड पर पार्क का निर्माण किया गया था। लेकिन, यह बेहद छोटा है और इसमें पार्क जैसी सुविधाएं भी नहीं हैं। ऐसे में तमाम लोग सुबह-शाम का सैर सपाटा हाईवे के किनारे करते नजर आते हैं, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। लेकिन, अब नगर पंचायत इस कमी को दूर करने जा रहा है।
मोंठ के किले के भीतर 1.75 करोड़ रुपये की लागत से विशाल पार्क का निर्माण किया जा रहा है। इस पार्क में आधुनिक झूले, ओपन जिम, योग स्थल, पाथ-वे, स्विमिंग पूल, इनडोर स्टेडियम, चाट चौपाटी आदि बनाई जाएंगी। फुर्सत का समय बिताने के लिए पार्क में हरियाली के बीच बैंच लगाई जाएंगी। पार्क तक पहुंचने वाले मार्ग को भी बेहतर किया जाएगा। पार्क का निर्माण इस तरह से किया जाएगा कि इसमें नगर की ऐतिहासिक झलक भी देखने को मिलेगी। जबकि, दूसरा पार्क 39 लाख रुपये की लागत से खेरापति हनुमान मंदिर के सामने प्रेतराज सरकार परिसर में बनाया जाएगा। इसमें ओपन जिम, ध्यान स्थल, बगीचा, बैंच, सैर-सपाटे के लिए जगह आदि व्यवस्थाएं होंगी। इसके अलावा दोनों पार्कों की लाइटिंग पर 80 लाख रुपये की धनराशि अलग से खर्च की जाएगी।
विज्ञापन
0000्र
डिजिटल लाइब्रेरी की होगी स्थापना
खेरापति हनुमान मंदिर के सामने प्रेतराज सरकार परिसर में बनाए जा रहे पार्क में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण भी किया जाएगा। लाइब्रेरी के निर्माण पर 32 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।यह लाइब्रेरी खासतौर पर विद्यार्थियों और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए लाभदायक साबित होगी।
0000
सब्जी मंडी का भी होगा निर्माण
किले के दक्षिणी भाग में नगर पंचायत द्वारा 32 लाख रुपये की लागत से आधुनिक सब्जी मंडी का निर्माण भी कराया जा रहा है। यहां दुकानों के चबूतरे बनाए जाएंगे और बाउंड्रीवॉल का निर्माण होगा। इसके अलावा मंडी के परिसर में एपेक्स रोड बनाई जाएगी। इससे दुकानदारों के साथ-साथ मंडी में आने वाले ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी।
0000
फोटो-- -06MOT_M_3_06052025_132.jpg
लोगों की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए नगर का विकास किया जा रहा है। दो पार्क बनने से स्थानीय लोगों की सहूलियतों में वृद्धि होगी। जबकि, सब्जी मंडी का निर्माण होने से कारोबार भी बढ़ेगा। इसके अलावा नगर के विकास के लिए कई अन्य योजनाएं भी बनाईं गईं हैं, जिन पर जल्द कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - मीरा गोसाई, अध्यक्ष-नगर पंचायत
00
फोटो-- -06MOT_M_4_06052025_132.jpg
कस्बा मोंठ में नगर पंचायत द्वारा दो पार्क और एक सब्जी मंडी का निर्माण कराया जा रहा है। तय समय सीमा में सभी कार्य पूर्ण कर लिए जाएंगे। इन कामों के टेंडर हो चुके हैं, जल्द चिह्नित स्थानों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - संजीव कुमार, अधिशासी अधिकारी-नगर पंचायत

फोटो