फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Protestors cut off electricity to the Chief Engineer's office

Jhansi News: प्रदर्शनकारियों ने काटी मुख्य अभियंता दफ्तर की बिजली

Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 05:39 AM IST
विज्ञापन
Protestors cut off electricity to the Chief Engineer's office
- बिजली कटौती के विरोध में पूर्व केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के नेताओं ने धरना देकर की नारेबाजी, दफ्तर का कामकाज रहा ठप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। बिजली कटौती के विरोध में इंडिया गठबंधन ने शनिवार को मुख्य अभियंता दफ्तर की आपूर्ति ठप कर धरना- प्रदर्शन किया। एसडीएम और अधीक्षण अभियंता ने चार दिन में बिजली व्यवस्था सुचारु करने का भरोसा दिया।
पूर्वाह्न करीब 11.30 बजे पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में सपा, आप आदि दलों के नेता मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचे। उन्होंने कार्यालय का कटआउट निकालकर बिजली ठप कर दी, इससे कार्यालय का कामकाज बंद हो गया। इसके बाद मुख्य गेट पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी की। कांग्रेस नेता प्रदीप जैन ने कहा कि झांसी में बड़े स्तर पर बिजली उत्पादन होता है, फिर भी यहां की जनता गंभीर समस्या से जूझ रही है। पारीछा थर्मल पावर प्लांट के नजदीक के गांवों में 24 घंटे से बिजली नहीं है। ललितपुर के चिकलउआ में पांच दिन से आपूर्ति ठप है। जरा सी हवा चलने अथवा बारिश होने पर कई-कई घंटे तक बिजली गुल रहती है। जनता परेशान होती रहती है और अधिकारी-कर्मचारी फोन नहीं उठाते।
विज्ञापन

एलान किया कि जब तक ठोस आश्वासन नहीं मिलेगा, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। करीब पौने एक बजे एसडीएम परमानंद और अधीक्षण अभियंता (नगर) चंद्रजीत प्रसाद मौके पर पहुंचे। चार दिन में समस्या के निदान का भरोसा दिया तब कहीं जाकर धरना-प्रदर्शन खत्म हुआ। प्रदर्शन करने वालों में पूर्व विधायक सतीश जटारिया, सपा नेता डॉ. रघुवीर चौधरी, बृजेंद्र सिंह, आम आदमी नेता ग्यादीन, मनीराम कुशवाहा, सतेंद्र पाल सिंह, रवि दुबे, अखिलेश गुरदेव, नीता अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
समस्या का निदान नहीं तो करेंगे बड़ा प्रदर्शन :
पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि अधिकारियों ने चार दिन में समस्या के निदान का भरोसा दिया है। यदि समस्या का निदान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।



व्यापारी बोले, बिजली नहीं तो बिल भी नहीं
फोटो....
झांसी। उप्र. व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय पटवारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने बिजली विभाग के मुख्य अभियंता कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। भीड़ देखकर अधिकारी कार्यालय से खिसक लिए।
मुख्य अभियंता से मिलने का समय पूर्व निर्धारित था, मगर वह नहीं मिले। इसके बाद व्यापारियों ने कार्यालय के बाहर करीब एक घंटा नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने बताया कि बिजली की आवाजाही से लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यदि यही स्थिति रही तो बिल देना बंद कर देंगे। इस दौरान अभिषेक सोनकिया, संजय गुप्ता, विवेक बाजपेई, अजय चड्ढा, कृष्णा राय, चौधरी नफीस, राज कुमार बसरानी आदि मौजूद रहे।




--------------
आंधी-बारिश की वजह से बिजली बाधित हुई, जिसे दुरुस्त करने के लिए टीमों को लगाया है। काफी हद तक समस्या का निदान करके आपूर्ति सुचारु की गई है। जल्द ही बिजली व्यवस्था और सुदृढ़ की जाएगी।
चंद्रजीत प्रसाद, अधीक्षक अभियंता (नगर) बिजली विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed