फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

सियासी दलों में उबाल, सामाजिक संगठनों में रोष

Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest
protest
झांसी। पॉलीटेक्निक के ब्वॉयज हॉस्टल मेें छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म को लेकर सियासी दलों में उबाल है। वहीं, सामाजिक संगठनों में भी वारदात को लेकर आक्रोश नजर आ रहा है। सोमवार को आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर तमाम संगठनों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बसपा के मुख्य सेक्टर प्रभारी लालाराम अहिरवार के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस मौके पर बसपा नेताओं ने कहा कि नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म की निष्पक्ष जांच की जाए। साथ ही, पीड़िता को न्याय दिलाकर आरोपियों को दंडित किया जाए। आपराधिक घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की गई। इस दौरान मेडिकल कॉलेज में वेंटीलेटर बढ़ाने, विवि, राजकीय लाइब्रेरी को शुरू कराने की मांग की। इस मौके पर विनोद गौतम, भूपेंद्र आर्य, रविकांत मौर्य, कृष्णपाल सिंह राजपूत, सीताराम कुशवाहा, जिलाध्यक्ष राजू राजगढ़, पर्वत पाल, रोशन कुशवाहा, मुन्ना पाली, अनिल वर्मा, नफीस खान, महेश गौतम समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के महानगर अध्यक्ष तनवीर आलम खान के नेतृत्व में सपा कार्यकर्ताओं ने एसएसपी को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर नेताओं ने आरोपियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग के साथ पुलिस प्रशासन की लापरवाही पर आक्रोश जताया। सपा नेताओं ने पुलिस से गश्त बढ़ाने की मांग की। इस मौके पर प्रतिपाल सिंह यादव, अमित यादव, अरविंद कुमार, संजय यादव, अवधेश यादव, प्रेम वाल्मीकि, सैय्यद अली, आशीष पटेल, जीशान, शाहरुख, सद्दाम, अयान अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कांग्रेस कमेटी की वर्चुअल मीटिंग में घटना को लेकर रोष व्यक्त किया गया। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि प्रदेश में अपराध बढ़ते जा रहे हैं। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने आरोपियों को कड़ी सजा देने के साथ पीड़िता को न्याय देने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र शर्मा एडवोकेट, केपी श्रीवास्तव, अरविंद रावत, ओमशरण कुशवाहा, अजय श्रीवास्तव, किशन कुशवाहा, अजय मिश्रा, राकेश त्रिपाठी, पंकज मिश्रा मौजूद रहे। कांग्रेस के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में घटना की निंदा की गई। साथ ही प्रस्ताव पारित किया गया कि विधि प्रकोष्ठ का कोई अधिवक्ता अभियुक्तों की पैरवी नहीं करेगा। इस मौके पर बद्रीप्रसाद गुप्ता, राकेश त्रिपाठी, अशोक सक्सेना, सुनील पटेल, अब्दुल शेरिफ, तवरेज मंसूरी मौजूद रहे।
एडवोकेट मुकेश सिंघल की अध्यक्षता में हुई बैठक में विभिन्न संगठनों के अध्यक्षों और पदाधिकारियों ने घटना को लेकर रोष जताया। साथ ही, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और 50 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की। इस मौके पर जनचेतना युवा समिति के नितिन अग्रवाल, यूथ वेलफेयर सोसाइटी के अरविंद वशिष्ठ, रेडक्रॉस सोसाइटी के मुकेश सिंघल, सतीश चंद्र श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, कमल किशोर श्रीवास्तव, बलवीर रावत, रामनारायन शर्मा मौजूद रहे।

आरोपियों का केस न लड़ें वकील
कचहरी परिसर में उत्तर प्रदेश महिला व्यापार मंडल की नगर अध्यक्ष शालिनी गुरुबक्शानी और सीपरी महिला व्यापार महासमिति की अध्यक्ष राखी बुद्धराजा के नेतृत्व में महिला व्यापारियों ने बार संघ के अध्यक्ष रमेश चंद्र यादव और महामंत्री प्रणय श्रीवास्तव को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के मुकद्मे की पैरवी न करने की मांग की। महिला पदाधिकारियों ने दोषियों को कठोर से कठोर सजा देने की मांग की। इस मौके पर दीपा छाबड़ा, शालिनी मदान, सीमा शर्मा, दीप्ति पांडे, महिमा जायसवाल, प्रतिभा निगम, नगर अध्यक्ष पंकज शुक्ला, प्रदीप गुप्ता, बंटी वशिष्ठ, अजय चड्ढा, अजीत सेठी, प्रिंस भुसारी, अशोक गुरुबक्शानी, कार्तिकेय शर्र्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed