{"_id":"5f76307a8ebc3e9bee5931c7","slug":"protest-jhansi-news-jhs177632399","type":"story","status":"publish","title_hn":"निजी शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों व शिक्षकों को मिले आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निजी शिक्षण संस्थाओं के कर्मचारियों व शिक्षकों को मिले आर्थिक मदद
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) ने शिक्षा भवन परिसर में उपवास एवं प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन मंडलायुक्त को दिया। इसमें मांग की गई, कि निजी शिक्षण संस्थाओं में कार्यरत शिक्षकों, कर्मचारियों को सूबे की सरकार आर्थिक राहत सहायता प्रदान करे।
मंडल अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्रा, मंडल प्रभारी गिरेंद्र कुशवाहा, मंत्री डा. प्रदीप कुमार निरंजन, जिलाध्यक्ष रवीश त्रिपाठी, डॉ. अरविंद यादव, प्रद्युमभन दुबे सहित अन्य शिक्षकों ने दिए ज्ञापन में बताया कि कोरोना महामारी के कारण निजी शिक्षण संस्थाओं, वित्त विहीन माध्यमिक, संस्कृत, स्ववित्त पोषित महाविद्यालयों में कार्य कर रहे शिक्षक एवं कर्मचारी आर्थिक संकट में है। अप्रैल से कालेज प्रबंधनों को फीस भी नहीं मिल रही है। ऐसे में इन्हें वेतन एवं अन्य पारिश्रमिक भी नहीं मिल रहा है। सरकार आर्थिक संकट से जूझ रहे इनके परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए। इसके साथ ही संघ ने मांग की कि पुरानी पेंशन योजना को बहाल किया जाए और सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों को चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जाए। इससे पहले शिक्षकों ने शिक्षा भवन परिसर में उपवास किया। इस अवसर पर राजीव अग्रवाल, अमर देव सिंह, महेंद्र भारती, जिला मंत्री नृपत सिंह सोलंकी, राम प्रसाद आचार्य व दिवाकर विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
शिक्षामित्र आज करेंगे उपवास
झांसी। शिक्षा मित्रों की समस्याओं के निदान को लेकर उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देगा। इसके साथ ही दोपहर 12 बजे से बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में एक दिवसीय उपवास भी करेगा। यह जानकारी जिलाध्यक्ष सुगर सिंह यादव ने दी है।
विज्ञापन
शिक्षामित्रों ने कहा, सत्यापन के लिए बढे़ काउंटर
झांसी। जिले में इन दिनों बेसिक शिक्षा विभाग कार्यालय में शिक्षामित्रों के आधार कार्ड का सत्यापन हो रहा है। बृहस्पतिवार बबीना ब्लॉक के शिक्षामित्रों के आधार कार्डों का सत्यापन हुआ। ऐसे में इस दौरान व्यापक संख्या में शिक्षामित्रों की मौजूदगी रही। कोरोना वायरस से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कहीं नहीं होते दिखा। कई नाराज शिक्षामित्रों ने बताया कि सत्यापन के कार्य के लिए यहां दो से तीन काउंटर होना चाहिए था। एक ही काउंटर पर सत्यापन होने से परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां इस भीषण गर्मी में पानी की भी व्यवस्था नहीं है।