फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   protest

समस्याओं को लेकर गरजे सपाई, किया प्रदर्शन

Tue, 15 Sep 2020 02:00 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
protest
सोमवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते समाज वादी पार्टी के कार्यकर्ता।
झांसी। प्रदेश सरकार के खिलाफ सोमवार को समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के नेताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी। साथ ही, राज्यपाल के नाम ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष महेश कश्यप ने कहा कि झांसी में विद्युत व्यवस्था बदहाल है। साथ ही, अन्ना जानवर फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि टहरौली में नेताओं की मिलीभगत से मछुआ समुदाय को छोड़कर अन्य लोगों को तालाब का ठेका दिया जा रहा है। हवाई अड्डा निर्माण में किसानों को उचित मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास ने कहा कि चिरगांव स्टेशन से इंटरसिटी का ठहराव बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष सैयद अली और महानगर अध्यक्ष विश्व प्रताप सिंह ने बेरोजगारी और भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाया। इस मौके पर केके सिंह यादव, सागर यादव, प्रांजुल यादव, पुष्पेंद्र पटेल, अमित, विक्रम यादव, आसिफ अंसारी, चांद राईन, प्रमोद यादव, हेमंत, फैजान खान, संतोष यादव, अमित बुडावाली, असंद्र, योगेंद्र, जीतू रायकवायर, अनिल सविता, छत्रपाल, डॉक्टर अशोक यादव, आशीष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

झांसी-कानपुर पैसेंजर चलाई जाए
झांसी। सपा के पूर्व महासचिव विधानसभा सुधीर कुमार ने ऑनलाइन बैठक के दौरान झांसी-कानपुर पैसेंजर ट्रेन को चलाने की मांग की। इस मौके पर उन्होंने कहा कि झांसी-कानपुर पैसेंजर बंद होने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर डुलीचंद्र, सतीश कुमार, जगदीश पाल, इमामुद्दीन, शिया शरण साहू, रविकांत वर्मा, महेश गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed