{"_id":"5e97563e8ebc3e76d156d50c","slug":"protest-jhansi-news-jhs164633083","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारियों से अधिकारियों ने किया दुर्व्यवहार, आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारियों से अधिकारियों ने किया दुर्व्यवहार, आक्रोश
विज्ञापन
protest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। लॉकडाउन के चलते गल्ला मंडी में सुभाषगंज के थोक व्यापारियों को व्यापार करने की छूट दी गई थी। बुधवार को अधिकारियों के दुर्व्यवहार के चलते व्यापारियों में आक्रोश फैल गया। इसे लेकर व्यापारियों ने दुकानें बंद कर प्रदर्शन किया। उधर, प्रशासनिक अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।
दरअसल, लॉकडाउन के चलते सुभाषगंज के व्यापारी गल्ला मंडी में व्यापार कर रहे हैं। व्यापारियों का आरोप है कि बुधवार को मंडी पहुंचे मंडी सचिव ने व्यापारियों और ग्राहकों से अभद्रता की। इसे लेकर व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। व्यापारियों ने दुकानें बंद कर दीं और प्रदर्शन करने लगे। व्यापारियों ने एलान किया कि वे अब दुकानें नहीं खोलेंगे। शाम को व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मुलाकात की। इस दौरान डीएम की अध्यक्षता में नगर मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और मंडी सचिव ने व्यापारियों से बात की। जहां मंडी सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि गल्ला मंडी मेें सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा था। साथ ही व्यापारी थोक की जगह फुटकर सामान बेच रहे थे। इसे लेकर व्यापारियों को हिदायत दी गई थी। बैठक में तय किया गया कि दो दिन व्यापारी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराएंगे। इसकी प्रशासनिक अधिकारी निगरानी कर डीएम को रिपोर्ट सौपेंगे। अगर मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं होता है, तो आगे की रणनीति तय की जाएगी। बैठक में सुभाषगंज व्यापार मंडल के संरक्षक व्यापारी विजय जैन, अध्यक्ष अजय खुराना समेत तमाम व्यापारी मौजूद रहे।
----------
चूहे बर्बाद कर रहे माल
व्यापार मंडल के संरक्षक विजय जैन ने बताया कि उनका कहना है कि मंडी में न तो बिजली की व्यवस्था है और न ही पानी का इंतजाम है। साथ ही दुकानों में चूहे उनके माल को बर्बाद कर रहे हैं। इससे व्यापारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।