{"_id":"68e362a9490f66386154c57396769a3f","slug":"protest-hindi-news-36","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस्लाम के खिलाफ बयानबाजी से रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस्लाम के खिलाफ बयानबाजी से रोष
ब्यूराे/अमर उजाला
Updated Mon, 07 Dec 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झांसी। इस्लाम धर्म की शान के खिलाफ बयानबाजी से मुस्लिम समाज में रोष व्याप्त है। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकालकर रोष जताया।
रविवार को ऑल इंडिया मंसूरी समाज की बैठक हुई, जिमसें इस्लाम धर्म की शान में गलत बयानबाजी करने पर रोष प्रकट करते हुए आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। समाज के जिलाध्यक्ष मो. वाहिद मंसूरी की अध्यक्षता में हुई बैठक के मुख्य अतिथि बुंदेलखंड प्रभारी अहमद खां मंसूरी व विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष गफ्फार खां मंसूरी रहे। इस मौके पर हाजी हाफिज मोहम्मद, जावेद मंसूरी, रहीम बख्श मंसूरी, रफीक अहमद मंसूरी, हफीज बख्श मंसूरी, सलीम मंसूरी आदि मौजूद रहे।
वहीं, ऑल इंडिया मजलिसे इत्तिहादुल मुस्लिमीन की झांसी इकाई के अध्यक्ष अलाउद्दीन कुरैशी ने जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा, जिसके माध्यम से पिछले दिनों लखनऊ में एक व्यक्ति द्वारा इस्लाम धर्म की शान के खिलाफ की गई बयानबाजी की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।