फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Property dealer's house was broken into and jewellery and cash worth lakhs stolen.

Jhansi News: प्राॅपर्टी डीलर के मकान का ताला चटकाकर उड़ाए लाखों के गहने समेत नकदी

Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Property dealer's house was broken into and jewellery and cash worth lakhs stolen.
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन



झांसी। कोतवाली के बड़ागांव गेट के बाहर स्थित देव विहार कॉलोनी स्थित प्रॉपर्टी डीलर के सूने घर के ताले चटकाकर चोर करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने और नकदी उड़ा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला। इसमें दो संदिग्ध युवक आधी रात के बाद गली से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बड़ागांव गेट बाहर स्थित देव विहार कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर अशोक कुमार सोनी पत्नी गीता एवं मां कौशल्या के साथ रहते हैं। उनका बेटा आकाश गुरुग्राम में दवा कंपनी में नौकरी करता है। अशाेक के दामाद विभोर ने पुलिस को बताया कि 3 महीने पहले आकाश की पत्नी ने बेटी को जन्म दिया था। 16 फरवरी को गुरुग्राम में जन्मोत्सव कार्यक्रम था।
विज्ञापन

इसमें शामिल होने के लिए अशोक पूरे परिवार के साथ गए थे। घर में ताला बंद था। घर पर दामाद का भाई नितिन सोने आता था। रविवार तड़के करीब 4 बजे जब वह घर पहुंचे, तब घर का ताला टूटा था। यह देखकर उन्होंने परिजनों को बताया। उन्होंने पुलिस को भी सूचना दी। रविवार दोपहर अशोक भी यहां आ गए। घर के अंदर का पूरा सामान बिखरा पड़ा था। आलमारी का भी ताला तोड़ दिया था। उनका कहना था कि आलमारी में करीब दो लाख रुपये के सोने-चांदी के गहने एवं कैश था। सब कुछ गायब है। कोतवाल विद्यासागर सिंह का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जाली तोड़कर भीतर घुसे चोर

छानबीन में मालूम चला कि बदमाशों ने पहले बाहर का ताला तोड़ा। अंदर के पोर्च में घुसे। यहां से खिड़की में लगी जाली को उखाड़कर घर के अंदर दाखिल हो गए। एक कमरे की अलमारी और लॉकर तोड़ दिया। दूसरे कमरे की अलमारी तोड़ दी, मगर लॉकर नहीं तोड़ पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed