फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   profite

उद्यमी शोध करेंगे तो मिलेगा अनुदान

Wed, 11 May 2016 02:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 11 May 2016 02:35 AM IST
विज्ञापन
झांसी। नये शोध करने वाले उद्यमियों को अब सरकार प्रोत्साहन देने जा रही है। संबंधित विभाग से प्रस्ताव पास होने पर जरूरत के अनुसार धनराशि दी जाएगी। इसके लिए प्रदेश व जिला स्तर पर समिति गठित कर दी र्गइं हैं।
विज्ञापन


लघु, मध्यम अथवा बड़े उद्योग धंधों की लैब अथवा कारखानों में नये आविष्कार, शोध और प्रयोग होते रहते हैं। ताकि तकनीक को और अत्याधुनिक व सुविधाजनक बनाया जा सके। इसके  लिए अभी तक किसी प्रकार की सरकारी सहायता, अनुदान अथवा प्रोत्साहन राशि नहीं दी जाती थी। प्रदेश सरकार ने अब नई तकनीक को ईजाद करने वालों को प्रोत्साहन देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी प्रशांत कुमार के अनुसार प्रदेश सरकार ने प्रदेश व जिला स्तर पर कमेटी बनाई है। प्रदेश स्तर पर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में और जिला स्तर पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समिति बनाई गई है। यदि किसी भी कंपनी, उद्योग धंधे अथवा प्रयोगशाला में कोई नई तकनीक का आविष्कार अथवा शोध होता है तो वह अपने प्रोजेक्ट की रिपोर्ट संबंधित विभाग को देगा। विभाग उस रिपोर्ट का प्रस्ताव पास करेगा और उसे जिला स्तरीय समिति के समक्ष प्रस्तुत करेगा। यहां से उस प्रोजेक्ट रिपोर्ट को प्रदेश स्तरीय समिति के पास भेजा जाएगा, जहां से जरूरत के अनुसार धनराशि स्वीकृत कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed