फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Problems due to transformer failure

Jhansi News: ट्रांसफार्मर खराब होने से परेशानी

Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Problems due to transformer failure
- विद्युत न रहने से पेयजल संकट भी छाया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
खिलारा। ग्राम नयागांव में लगा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर खराब होने से ग्रामीणों का जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। खेतों की सिंचाई से लेकर घरेलू उपयोग तक बिजली आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीण परेशान हो गए हैं। सोमवार को शाम यह ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, तब से लोग परेशान हैं।

ग्रामीणों ने तत्काल विद्युत निगम को सूचना दी, लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद ट्रांसफार्मर बदला नहीं गया है, जिससे रोजमर्रा के काम तथा किसानों की मोटरें बंद पड़ी हैं। प्रधान साधूराम अहिरवार, बिहारी साहू, लेखराज राजपूत, बिहारी कुशवाहा, हृदेश साहू, सुबोध राजपूत, अमरचंद कुशवाहा, सोनू अहिरवार, वीरेंद्र सिंह यादव, लखनलाल भदौरिया आदि ने बताया कि विद्युत न रहने से पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गयी है । उन्होंने विद्युत निगम से तत्काल नया ट्रांसफॉर्मर भेजकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। इस संबंध में विद्युत उप केंद्र भंडरा के अवर अभियंता बालकेश राजपूत ने कहा कि जल्द ही नया ट्रांसफार्मर मंगाकर आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed