फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Problem stuck in hospital ground, complaint from officers reached government

Jhansi News: अस्पताल की जमीन में फंसा पेच, शासन में पहुंची अफसरों की शिकायत

Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Oct 2023 11:53 PM IST
विज्ञापन
Problem stuck in hospital ground, complaint from officers reached government
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नगर निगम और पशुपालन विभाग के बीच पशु चिकित्सालय की जमीन को लेकर पेच फंस गया है। नगर निगम ने इलाइट चौराहे के पास पशु चिकित्सालय की जमीन पर पार्किंग बना दिया लेकिन, करीब डेढ़ साल बाद भी पशुधन विभाग को दूसरी जमीन नहीं दे सका। पशु चिकित्सालय के लिए रखे गए ढाई करोड़ रुपये भी दूसरे काम में खर्च कर दिए। इस वजह से पशु चिकित्सालय का काम शुरू नहीं हो पाया। नगर निगम अफसरों की लापरवाही से परेशान पशुपालन विभाग ने अब शासन को पत्र भेजकर दखल की मांग की है।
स्मार्ट सिटी मिशन की मदद से इलाइट चौराहे के पास नगर निगम मल्टीलेवल पार्किंग बनवा रहा है। पहले यहां जिला पशु चिकित्सालय था। निगम प्रशासन ने पशुधन विभाग को इसके एवज में दूसरी जमीन का वादा किया था। कुछ समय बाद पंचवटी कॉलोनी के पास एक एकड़ जमीन भी दी लेकिन, यह जमीन एक व्यक्ति की पैतृक संपत्ति निकली। विवाद होने पर निगम को यह जमीन छोड़नी पड़ी। इसकी जगह लहर गिर्द में जमीन दी गई लेकिन, यहां भी विवाद होने लगा। इस तरह पिछले करीब डेढ़ साल से पशुपालन विभाग को अपने अस्पताल के लिए जमीन ही नहीं मिली। नगर निगम महानगर के बाहरी इलाके में जमीन देना चाहता है लेकिन, पशुपालन विभाग इसके लिए राजी नहीं है। उसका कहना है कि दस किलोमीटर के दायरे के भीतर ही अस्पताल होना चाहिए।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा.अशोक कुमार के मुताबिक अस्पताल बनने में आने वाली परेशानी से शासन को अवगत कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों से भी इस बारे में बात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed