फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka will announce election war in Bundelkhand on October 10

प्रियंका 10 अक्तूबर से बुंदेलखंड में करेंगी चुनावी जंग का ऐलसन

Sat, 25 Sep 2021 01:47 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Priyanka will announce election war in Bundelkhand on October 10
झांसी। प्रदेश में भ्रष्टाचार, महंगाई, बढ़ते अपराध, महिला हिंसा, बेतहाशा बेरोजगारी और लचर स्वास्थ्य सेवाओं को मुद्दा बनाकर कांग्रेस पार्टी सात अक्तूबर से प्रतिज्ञा यात्रा निकालेगी। यह यात्रा 10 अक्तूबर को महोबा पहुंचेगी, जहां पर रैली होगी। रैली को पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव और प्रदेश प्रभारी प्रियंका बाड्र्रा गांधी और प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई बड़े नेता संबोधित करेंगे। रैली के माध्यम से कांग्रेस बुंदेलखंड में विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंकेगी।
विज्ञापन

कांग्रेस किसी मुद्दे को छोड़ना नहीं चाहती है। पार्टी ने प्रदेश सरकार की कथित वादाखिलाफी और पार्टी के चुनावी वायदे बताने के लिए 12 हजार किलोमीटर की ‘कांग्रेस प्रतिज्ञा यात्रा : हम वचन निभाएंगे’ निकालेगी। यह यात्रा प्रदेश के सभी बड़े शहरों, कस्बों और गांवों से होकर गुजरेगी। इसकी तैयारियों को लेकर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक रघुवीर संधु ने बैठक कर रैली की तैयारियों की समीक्षा की और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी।
विज्ञापन

पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य ने कहा कि प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से प्रदेश और केंद्र सरकार की गलत नीतियों को उजागर किया जाएगा। मजदूर, किसान और युवा मतदाता खुद को ठगा सा महसूस कर रहा है। शहर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ ने कहा कि प्रतिज्ञा यात्रा झांसी से सात अक्तूबर को शुरू होगी और 10 अक्तूबर को महोबा पहुंचेगी। महोबा में रैली होगी। इसमें प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू समेत कई बड़े नेता शामिल होेंगे। प्रदेश सचिव मनीराम कुशवाहा ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था चरमरा गई है। उद्योग एक- एक कर बंद हो रहे हैं। मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव राहुल रिछारिया ने कहा कि महंगाई चरम पर है। रैली के माध्यम से जनता को जागरूक कर सरकार को उखाड़ फेंकेंगे। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी, पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, राजेंद्र शर्मा, डा. विजय भारद्वाज, महिला प्रदेश उपाध्यक्ष नीता अग्रवाल, प्रभा पाल, देवी सिंह कुशवाहा, अजयचंद्र श्रीवास्तव, शहर अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ इंदिरा रायकवार, सल्लू चौधरी, अनिल रिछारिया, शिवम नायक, शफीक अहमद मुन्ना, जेके दोहरे, अफसर खान, विनोद विलियम, राजू पाल, मुन्नी देवी अहिरवार, पंकज, वीरेंद्र कुमार झा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed