फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka tweet for farmer sucide matter in jhansi

झांसी में किसानों की आत्महत्या का मामला प्रियंका ने उठाया

Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Priyanka tweet for farmer sucide matter in jhansi
प्रियंका - फोटो : ????????
झांसी। झांसी में किसान एवं मजदूरों के आत्महत्या के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शनिवार को ट्वीट करके सरकार को कठघरे में खींचा। अपने ट्विटर हैंडल से प्रियंका ने झांसी में पिछले एक सप्ताह के दौरान की गई आत्महत्या का जिक्र करते हुए इसके लिए प्रदेश सरकार की कार्यशैली को जिम्मेदार ठहराया। अपने ट्वीट मेें प्रियंका ने अमर उजाला में छपी खबरों का उल्लेख करते हुए कहा कि बुंदेलखंड में पिछले एक हफ्ते में चार किसानों एवं मजदूरों ने आत्महत्या कर ली। इसमें वे प्रवासी मजदूर भी थे जो बाहर से लौटे थे। लखनऊ में बैठे यूपी के सीएम एवं अधिकारी रोज मैपिंग करवाने की बात कह रहे हैं। दुख की बात है कि उनके मैप में इन किसानों और प्रवासी मजदूरों की कोई जगह नहीं है। बता दें, एक हफ्ते के भीतर झांसी में मऊरानीपुर के लहचूरा इलाके में प्रवासी मजदूर पूरन अहिरवार, मोंठ के पाड़री निवासी मूरत सिंह एवं सिजारी निवासी राघवेंद्र राजपूत ने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed