फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jhansi News ›   Priyanka saw the grandeur of Rani Jhansi's fort

प्रियंका ने देखी रानी झांसी के किले की भव्यता

Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
Jhansi Bureau झांसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
Priyanka saw the grandeur of Rani Jhansi's fort
झांसी। कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी शुक्रवार को रानी झांसी के किले भी गईं। वहां उन्होंने किले की भव्यता देखी और वह स्थान भी देखा जहां से रानी लक्ष्मीबाई ने छलांग लगाई थी। उन्होंने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के जीवन से हम सबको प्रेरणा लेनी चाहिए।
विज्ञापन

किला पहुंचकर उन्होंने महारानी लक्ष्मीबाई के तोपची गुलाम गौस खां की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने वह स्थान भी देखा जहां से रानी घोड़ा लेकर कूदीं थीं। इससे पहले महारानी लक्ष्मीबाई पार्क में पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने दिव्यांग मो. उमर खान का हालचाल जाना। उमर खान ने कहा कि विधानसभा चुनाव के घोषणा पत्र में दिव्यांगों की पेंशन तीन हजार रुपये देने का वायदा करना, क्योंकि दिव्यांगों के पास यही एकमात्र आय का सहारा होता है। प्रियंका ने हामी भरते हुए आश्वासन दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव प्रदीप नरवाल, संदीप सिंह, राहुल रिछारिया, महानगर अध्यक्ष अरविंद वशिष्ठ, राजेंद्र शर्मा, पूर्व अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, पार्षद कन्हैया कपूर, विकास खत्री, अरविंद बबलू, अब्दुल जाबिर, अमीर चंद, अरविंद रावत, विवेक बाजपेयी, प्रदीप दुबे, अफसर खान, शफीक अहमद मुन्ना, सचिन श्रीवास, मनीष रायकवार, हैदर अली, शिवकुमार खटीक, अरविंद नलबंशी, नफीस मकरानी, मजहर अली, योगेश तिवारी, अंशु बुधौलिया, रमाकांत वर्मा समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed